देहरादून में सरकारी बोलेरो का कहर: 7 वाहन क्षतिग्रस्त, युवक घायल; चालक समेत 4 फरार  

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

देहरादून। यहां चंदन नगर क्षेत्र में बुधवार देर रात एक भीषण हादसा हो गया। कृषि विभाग से संबंधित एक सरकारी बोलेरो ने सड़क किनारे खड़े सात वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक घायल हो गया, जबकि पांच स्कूटी और दो बाइकें क्षतिग्रस्त हो गईं। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, बुधवार देर रात बोलेरो वाहन चंदन नगर क्षेत्र से गुजर रहा था। इसी दौरान वाहन ने सड़क किनारे खड़े दोपहिया वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि पांच स्कूटी और दो बाइकें क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे में एक युवक को चोटें भी आईं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, बोलेरो में चार युवक सवार थे, जो घटना के बाद चालक समेत मौके से फरार हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में 20 वर्षीय युवक की मौत 

हादसे की सूचना मिलने पर नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो को हटाकर कोतवाली पहुंचाया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दुर्घटना में शामिल वाहन विभाग में अनुबंध पर लगाया गया है। बोलेरो पर ‘उप कृषि निदेशक सांख्यिकी’ का बोर्ड लगा हुआ था।

यह भी पढ़ें 👉  कालाढूंगी में मोटरसाइकिल एवं स्कूटी की आमने-सामने टक्कर में एक व्यक्ति घायल   

स्थानीय लोगों ने बोलेरो चालक और उसमें सवार युवकों पर नशे की हालत में होने का आरोप लगाया है। हालांकि, इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। नगर कोतवाली प्रभारी कैलाश चंद्र भट्ट ने बताया कि फरार लोगों की तलाश की जा रही है। वाहन विभाग में अनुबंध पर लगा होने की जानकारी मिली है। चालक नशे में था या नहीं, इसकी पुष्टि जांच और आवश्यक परीक्षण के बाद ही हो सकेगी। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने के साथ ही मामले की जांच कर रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 7 vehicles damaged 7 वाहन क्षतिग्रस्त Accident news dehradun news Devbhoomi News flee the scene. Uttarakhand News Government Bolero incident Havoc caused by a government Bolero in Dehradun: 7 vehicles damaged Hindi News including the driver Khabar Sach Hai riport . News from the hills News From the Pahad one young man injured; 4 occupants one youth injured उत्तराखण्ड न्यूज एक युवक घायल दुर्घटना न्यूज देहरादून न्यूज सरकारी बोलेरो का कहर

More Stories

उत्तराखण्ड

दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में 20 वर्षीय युवक की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    रामनगर। कोसी बैराज के पास मंगलवार देर रात दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में जान गंवाने वाला भावेश जोशी अपने परिवार का इकलौता बेटा था। जवान […]

Read More
उत्तराखण्ड

राजाजी के जंगल में मिली 12–15 वर्षीय हथिनी की लाश, मौत की वजह तलाश रहा वन विभाग 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। राजाजी नेशनल टाइगर रिजर्व के बिल्केश्वर क्षेत्र में बुधवार सुबह एक हथिनी का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया। हथिनी की उम्र करीब 12 से 15 वर्ष बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में पहाड़ी से गिरने के कारण उसकी मौत होने की आशंका […]

Read More
उत्तराखण्ड

सीएम धामी का ऐलान: उत्तराखंड पुलिस में 1600 पदों पर जल्द भर्ती, नशे और साइबर अपराध पर सख्ती 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने और बदलती अपराध चुनौतियों से निपटने के लिए पुलिस को आधुनिक संसाधनों से लैस किया जा रहा है। नशे का कारोबार और साइबर अपराध आज समाज, विशेषकर युवाओं के लिए बड़ी चुनौती बन चुके […]

Read More