पिता की हत्या कर बेटों ने चुपचाप कर दिया अंतिम संस्कार, पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर शुरू की जांच

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हरिद्वार। सिडकुल क्षेत्र में बिजनौर निवासी एक ढाबा संचालक की संदिग्ध हालात में मौत मामले में उसके ही बेटों पर हत्या का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान बेटों ने क्रिकेट बैट से पिता के सिर पर हमला किया, जिससे गंभीर रूप से घायल ढाबा संचालक की बाद में मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार सिडकुल क्षेत्र में राजा बिस्किट चौक के पास ढाबा चलाने वाला अशोक अपनी पत्नी और दोबेटों सचिन व शिवम के साथ किराये के मकान में रह रहा था। मकान मालिक सुनील धनगर ने सिडकुल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि रविवार रात अशोक और उसके बेटों के बीच झगड़ा हुआ। कुछ देर बाद उसने देखा कि अशोक के बेटे उसे खून से लथपथ हालत में सहारा देकर नीचे ला रहे थे। सुनील ने तत्काल परिवारजनो को अशोक को अस्पताल ले जाने की सलाह दी। रातभर उनसे कोई संपर्क नहीं हो पाया। सुबह सूचना मिली कि अशोक की मौत हो गई है और उसका शव बिजनौर ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया गया। मकान मालिक का आरोप है कि हत्या को छुपाने के इरादे से परिवार ने पुलिस को सूचना दिए बिना अंतिम संस्कार कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  भूमियाधार में खाई में गिरी हरियाणा के पर्यटकों की स्कॉर्पियो, एक की मौत के साथ चार गंभीर घायल 

पुलिस ने इस मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर मनोहर भंडारी के अनुसार, आरोपों की जांच की जा रही है और अगर तथ्य पुष्ट हुए तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही यह भी सामने आया है कि अशोक का किरायेदारी सत्यापन अभी तक नहीं कराया गया था। वह काफी समय से ढाबा चला रहा था, जबकि उसके बेटे फैक्ट्री में काम करते थे। फिलहाल पुलिस बिजनौर में अशोक के स्थायी पते की भी जानकारी जुटा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news haridwar news murder story performed the last rites quietly with the intention of hiding the murder police registered a case of murder and started investigation Sons killed their father Sons killed their father and performed the last rites quietly uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज बेटों ने कर दी पिता की हत्या मर्डर स्टोरी हत्या छुपाने के इरादे से चुपचाप कर दिया अंतिम संस्कार हरिद्वार न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी दिनेश आर्य होंगे उत्तराखण्ड से राज्यसभा प्रत्याशी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड से राज्यसभा चुनाव के लिए दिनेश आर्य को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति ने रविवार को उनके नाम पर मुहर लगाते हुए प्रत्याशियों की सूची जारी की। यह भी पढ़ें 👉  घर के आंगन से उठी […]

Read More
उत्तराखण्ड

पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड में छात्रसंघ चुनाव संपन्न होने के बाद एनएसयूआई ने संगठन के भीतर बड़ी कार्रवाई की है। छात्र संगठन ने चमोली के जिला अध्यक्ष विपिन फर्स्वाण समेत पांच विश्वविद्यालय प्रतिनिधियों को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया है। एनएसयूआई के प्रदेश […]

Read More