जनहित याचिका के बाद जिला प्रशासन ने ठंडी सड़क से फड़-खोको को हटाने का आदेश किया पारित

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

हल्द्वानी। ठण्डी सड़क में यातायात बाधित होने के चलते फड़-खोखों के संचालन एवं वाहनों के पार्किंग पर अब पूर्ण रूप से रहेगी वर्जित।

प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय निवासियों एवम् जन-प्रतिनिधियों द्वारा संज्ञान में लाया गया है कि हल्द्वानी स्थित ठण्डी सड़क में फड़-खोखों का संचालन प्रारम्भ हो गया है एवम् सड़क में अत्यधिक संख्या में वाहनों के बेतरतीब पार्क होने के कारण यातायात बाधित हो रहा है तथा सायंकाल में फड़-खोखों के कारण अराजक तत्व ठण्डी सड़क में घूम रहे हैं। इस सम्बन्ध में वरिष्ठ नागरिकों में असन्तोष एवम् असुरक्षा की भावना भी उत्पन्न है। ठण्डी सड़क, हल्द्वानी मे यातायात प्रभावित होने एवम् फड़-खोखों के कारण उत्पन्न अराजकता तथा गन्दगी के सम्बन्ध में जनहित याचिका संख्या 25/2015 गोविन्द सिंह बनाम् उत्तराखण्ड राज्य व अन्य में मा. उच्च न्यायालय द्वारा ठण्डी सड़क में व्याप्त इन अव्यवस्थाओं का संज्ञान लेते हुए आदेश निर्गत किये गये हैं। अतः वर्तमान में ठंडी सड़क हल्द्वानी में अवगत करायी गयी अव्यवस्थाओं मा. उच्च न्यायालय द्वारा जनहित याचिका में दिये गये आदेशों के आलोक में ठण्डी सड़क में नियमित निरीक्षण करते हुए फड़-खोखे हटवाये जाने, मार्ग सुचारू यातायात हेतु संचालित किये जाने, फड़-खोखों व अन्य से व्याप्त गन्दगी तथा अराजकता को समाप्त किये जाने हेतु तथा सड़क को वरिष्ठ नागरिकों एवम् महिलाओं / बच्चों के लिए सुरक्षित किये जाने की कार्यवाही किये जाने के लिए निम्नानुसार समिति का गठन किया जाता है

यह भी पढ़ें 👉  घने बादलों में फंसा हेलीकॉप्टर : 15 मिनट तक अटकी रहीं सांसें, पायलट की सूझबूझ से राज्य मंत्री समेत सभी सुरक्षित

1- नगर मजिस्ट्रेट, हल्द्वानी/संयुक्त सचिव, जि. स्त.वि.प्रा.,हल्द्वानी।

2 – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, नैनीताल द्वारा नामित पुलिस क्षेत्राधिकारी स्तर का अधिकारी।

3- सहायक नगर आयुक्त, नगर निगम, हल्द्वानी।

यह भी पढ़ें 👉  पिकअप वाहन और स्कूटी की जोरदार भिड़ंत में युवक की मौत

उक्त समिति प्रतिदिन सायंकाल एवम् रात्रि में ठण्डी सड़क का निरीक्षण करते हुए उक्तानुसार कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे एवम् प्रतिदिन की कार्यवाही से अवगत कराया जाना सुनिश्चित करेंगे। यह भी सुनिश्चित करेंगे कि मा. उच्च न्यायालय द्वारा पूर्व में दिये गये आदेशानुसार कार्यवाही सुनिश्चित हो। इस सम्बन्ध में स्थानीय निवासियों (विशेषकर वरिष्ठ नागरिको) से भी संवाद किया जाना सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़ें 👉  ईश्वर कृपा से जो भी मिला है उसका सदुपयोग करें - श्री हरि चैतन्य महाप्रभु

 

उक्त समिति के कार्यों की मॉनिटरिंग नगर आयुक्त, नगर निगम, हल्द्वानी सुनिश्चित करेंगे तथा वह भी प्रति 03 दिवस में निरीक्षण करते हुए मॉनिटरिंग आख्या से अवगत करायेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: After PIL District administration District Administration passes order to remove Phad-Khoko from Thandi Road Haldwani news Order to remove Phad-Khoko PIL Thandi Road uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में कनिष्ठ अभियंताओं के पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर अहम आदेश दिया है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकल पीठ ने 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस फैसले […]

Read More