उत्तराखण्ड कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष उप नेता प्रतिपक्ष की नियुक्ति के बाद असंतोष से हलचल तेज, आठ विधायक दल-बदल की तैयारी में  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। उत्‍तराखंड कांग्रेस में 2016 के बाद एक बार फिर हलचल तेज है। कांग्रेस हाईकमान ने रविवार देर शाम कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष की नियुक्ति की। पार्टी में नियुक्तियों को लेकर असंतोष थमने का नाम नहीं ले रहा है। बताता जा रहा है कांग्रेस के आठ विधायक पाला बदलने की तैयारी में हैं। इनमें पांच विधायक कुमाऊं और तीन विधायक गढ़वाल मंडल से बताए जा रहे हैं। नाराज नेताओं में विधायक प्रीतम सिंह और पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल का नाम भी लिया जा रहा है। 

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, वांछित बदमाश पैर में गोली लगने से घायल 

बताया जा रहा है कि नाराज विधायक दो दिन के भीतर देहरादून में बैठक कर फैसला लेंगे। बताया गया है कि कांग्रेस के नव नियुक्त अध्यक्ष करन महरा राजधानी देहरादून में सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से मिले। इस मुलाकात में हरीश रावत ने भी कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। मंगलवार को नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य प्रीतम सिंह के आवास पर पहुंचे। इस दौरान दोनों नेताओं ने बंद कमरे में बातचीत की।

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज परिसर में अमर शहीद जगदीश वत्स की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी गईं श्रद्धांजलि

बताते चलें कि कांग्रेस में नेता प्रतिपक्ष की दौड़ में प्रीतम सिंह भी शामिल थे। यशपाल आर्य को रविवार देर शाम नए नेता प्रतिपक्ष के रूप में जिम्‍मेदारी सौंपी गई थी। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद आर्य हल्द्वानी से देहरादून पहुंचे हैं। वह देहरादून में अन्य वरिष्ठ नेताओं से भी मुलाकात करेंगे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: congress news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More
उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More
उत्तराखण्ड

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, हरिद्वार कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश एवं राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. […]

Read More