ऋषिकेश।एम्स ऋषिकेश में भर्ती पश्चिमी उत्तरप्रदेश के हिस्ट्रीशीटर विनय त्यागी की हालत बेहद गंभीर है। अभी वह वेंटिलेटर पर है। एम्स के पीआरओ शीलॉय मोहंती ने बताया कि बुधवार रात ऑपरेशन कर उसके सीने से दो गोलियां निकाली गई थीं, डॉक्टरों की टीम उसके उपचार में जुटी हुई है।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुख्यात विनय त्यागी पर लक्सर में हुए कातिलाना हमले के बाद उनकी बेटी तनवी भारद्वाज ने पुलिस सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं। आरोप लगाया कि हमले के दौरान सिपाही कार से निकलकर बाहर गए और पिता को अंदर छोड़दिया। राइफल उठाई, लेकिन फिर रख दी। पुलिस-प्रशासन पर इलाज कराने में भी देरी करने का आरोप लगाया है। फिलहाल विनय त्यागी की हालत नाजुक है और वेंटीलेटर पर है। परिवार ने खतरा जताते हुए सुरक्षा मांगी है।
विनय त्यागी की बेटी तनवी भारद्वाज ने बताया कि उनके पिता को बहुत खतरा है। उन्होंने पहले ही रुड़की जेल में खतरा जताया था। पहले से ही किसी अनहोनी की आशंका थी। इसलिए मजिस्ट्रेट को पत्र लिखा। रिमांड की तारीख पर पिता को अतिरिक्त सुरक्षा देने की मांग की गई। मजिस्ट्रेट ने इसकी अनुमति दे दी।मगर सिर्फ नाकेबंदी की और चार सिपाही के साथ सिंगल गाड़ी भेजी गई। जब लक्सर में गोलियां चलाई गईं तो चारों सिपाही कार से उतरकर इधर-उधर हो गए और पिता को अंदर ही छोड़ दिया।
तनवी का आरोप है कि दोपहर 12:30 बजे हमला किया गया, लेकिन तीन अस्पतालों में उन्हें ट्रांसफर किया गया। रात में 12:30 बजे ऑपरेशन शुरू किया गया।12घंटे बाद इलाज शुरू किया गया। आरोप लगाया कि रात में सुरक्षा व्यवस्था के बीच एंबुलेंस अस्पताल सिर्फ 20 से 30 की गति से चलाई जा रही थी। इसकी जीओ टैग वाली वीडियो उसके पास है। इलाज में देरी के लिए ये सब किया गया।
तनवी ने आरोप लगाया कि उनके अनुरोध पर मजिस्ट्रेट ने बयान के लिए निर्देश दिए मगर पुलिस ने ये कहकर टाल दिया कि विनय त्यागी बोलने की स्थिति में नहीं है। कहा कि जब रात में एम्स लाया गया तो वह अंदर मिलने पहुंचीं। जहां पिता ने देखते ही कहा कि हां मेरे बेटे। सवाल उठाया कि जब उन्होंने मुझे देखते ही ऐसा कहा तो फिर कैसे मान लें कि वह बोलने की स्थिति में नहीं थे।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नानकमत्ता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्रमदान किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने इससे पहले […]