हाईकोर्ट के आदेश के बाद जिला पुलिस ने खनन कार्य में लगी 124 पोकलैंड और जेसीबी मशीनों को किया सीज 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
बागेश्वर। हाईकोर्ट के आदेश के बाद जिला पुलिस ने पूरी तरह अलर्ट मोड पर आने के साथ ही 24 घंटों के भीतर खनन कार्य में लगीं 124 पोकलैंड और जेसीबी मशीनों को सीज कर दिया है। वहीं मशीन स्वामियों ने भी मशीनों की चाबियां चौकियों और थानों में जमा करवा दी हैं। जिसके बाद से सभी खड़िया खदानों में सन्नाटा पसरा हुआ है। पुलिस ने सभी खान संचालकों को नियम का पालन करने की हिदायत दी है।
 
जिले में सात जनवरी से खड़िया खनन पर पूरी तरह रोक लगी हुई है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने जगह-जगह बैरियर भी लगा दिए है। ताकि खड़िया के ट्रक वाहन नहीं जा सके। शुक्रवार सुबह से ही पुलिस ने खड़िया खानों में लगी पोकलैंड और जेसीबी मशीनों को सीज करना शुरू कर दिया। मशीनों में नोटिस भी लगाए गए। नोटिस मिलते ही मशीन संचालक, रीमा पुलिस चौकी, कांडा पुलिस चौकी और कोतवाली में चाबियां जमा करने पहुंचने लगे। रीमा चौकी में सबसे अधिक 52 चाबियां जमा हुईं जबकि पूरे जिले में 124 मशीनों के पहिये थम गए। वर्तमान में जिले की खड़िया खानों से कई कुंतल खड़िया खुदी है। इसकी निकासी पर भी फिलहाल रोक लगी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: After the order of the High Court Bageshwar District Police seized 124 Pokland and JCB machines engaged in mining work bageshwar news High Court's order the district police seized 124 Pokland and JCB machines engaged in mining work uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

खाकी पर रिश्वत का दाग : ₹10 हजार लेते महिला ASI रंगे हाथ गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सतर्कता विभाग की टीम ने रानीपुर थाने में तैनात महिला सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) सोनिया को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने दो पक्षों के बीच विवाद का […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड पुलिस को बड़ी उपलब्धि : एसपी क्राइम जगदीश चंद्र समेत दो पीपीएस अधिकारी बने आईपीएस  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल के एसपी क्राइम जगदीश चंद्र समेत राज्य के दो प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में पदोन्नति मिली है। केंद्र सरकार ने चयन सूची-2025 के तहत जगदीश चंद्र और शाहजहां जावेद खान को IPS में नियुक्त करने का […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में पांच IFS अधिकारियों के तबादले, कॉर्बेट और तराई पूर्वी वन प्रभाग में बदली जिम्मेदारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां वन विभाग में भारतीय वन सेवा (IFS) के पांच अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। खास बात यह है कि अगस्त में अधिकारियों की बड़ी तबादला सूची जारी होने के करीब एक महीने बाद शासन ने फिर से बदलाव किए हैं। इस बार अपर प्रमुख मुख्य […]

Read More