राज्य मौसम केंद्र द्वारा 9 जुलाई को रेड अलर्ट के बाद जिलाधिकारीनैनीताल ने आपदा से संबधित अधिकारियों व सभी तहसीलों में बनें कैंट्रोल रूम को 24 घंटे अलर्ट रहने के दिए निर्देश 

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

अलर्ट के चलते शनिवार (9 जुलाई) को जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केन्द्र को बंद रखने के निर्देश

हल्द्वानी। राज्य मौसम केंद्र ने नैनीताल जिले में कल 09 जुलाई को रेड अलर्ट जारी किया है। जिन जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है, उनमें नैनीताल जिला भी शामिल हैं। अगले 24 घंटे में भारी से भारी बारिश के आसार हैं। जिसको देखते हुए नैनीताल जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने आपदा से संबधित अधिकारियों व सभी तहसीलों में बनें कैंट्रोल रूम को 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही भारी बारिश से नुकसान होने पर आमजनमानस को तत्काल दैवीय आपदा कन्ट्रोल रूम व जिला आपदा परिचालन केन्द्र नैनीताल दूरभाष नम्बर- 05942-231178-179 या टोल फ्री नं० 1077 पर संपर्क कर जिला प्रशासन को सूचित करने का अनुरोध किया। 

यह भी पढ़ें 👉  विधानसभा चुनाव को कांग्रेस की रणनीति तय : लगातार केंद्रीय नेतृत्व के दौरे करा कार्यकर्ताओं में जोश भरने और संगठन मजबूती की तैयारी 

जिलाधिकारी नैनीताल ने भूस्खलन संभावित स्थलों की नियमित मॉनिटरिंग करने व सड़क का बाधित होने पर संबधित विभाग को आवश्यकता अनुसार जेसीबी लगाकर तत्काल सड़क खुलवाने एवं नदी व नालों के जलस्तर बढ़ने की संभावना के मद्देनजर अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश के साथ ही भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए नदी व नालों के किनारे रह रहे लोगों को एलर्ट रहने व अतिआवश्यक होने पर ही यात्रा करने, कृषकों को फसलों को सुरक्षित स्थानों पर रखने के निर्देश आम जनमानस को दिए है। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने 9 जुलाई (शनिवार) को जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं) एवं आंगनबाड़ी केन्द्र को बंद रखने तथा प्रधानाचार्य/प्रधानाध्यापक, समस्त शैक्षणिक एवं मिनिस्ट्रियल एवं अन्य कार्मिक निर्धारित समयानुसार अपने-अपने विद्यालयों, कार्यालयों में उपस्थित रहने के आदेश दिए है। जिलाधिकारी ने आदेशों का अनुपालन न करने पर सम्बन्धित विद्यालय/ संस्थान के विरूद्ध कार्यवाही अमल में लाने के भी निर्देश दिए। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: After the Red Alert by the State Meteorological Center on July 9 Haldwani news Nainital instructed the officials related to the disaster and the control rooms set up in all the tehsils to remain alert for 24 hours nainital news the District Magistrate Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

बागजाला समेत अन्य वनभूमि निवासियों को भूमिधरी के अधिकार संबंधी प्रस्ताव में शामिल करने की मांग को 25 जुलाई को बुधपार्क में होगा धरना-प्रदर्शन

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –        खबर सच है संवाददाता      हल्द्वानी। अखिल भारतीय किसान महासभा बागजाला कमेटी की बैठक बागजाला गांव में सम्पन्न हुई जिसमें आगामी 25 जुलाई को 10 बजे सुबह से बुधपार्क-हल्द्वानी में होने वाले धरना-प्रदर्शन की तैयारियों की समीक्षा की गयी। बैठक में दिल्ली में नौजवानों पर बर्बर दमन और […]

Read More
उत्तराखण्ड

विधानसभा चुनाव को कांग्रेस की रणनीति तय : लगातार केंद्रीय नेतृत्व के दौरे करा कार्यकर्ताओं में जोश भरने और संगठन मजबूती की तैयारी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस राज्य में चुनावी अभियान को गति देने के लिए उत्तराखण्ड में लगातार केंद्रीय नेतृत्व के दौरे कराकर कार्यकर्ताओं में जोश भरने और संगठन को मजबूत करने की तैयारी में जुट गईं है। इसी क्रम में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के अगले माह […]

Read More
उत्तराखण्ड

अफसरशाही में बड़ा फेरबदल : कई अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखण्ड शासन ने अफसरशाही में बड़ा फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है।शासन की ओर से जारी आदेश के तहत नगर निगमों, नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायतों में तैनात अधिशासी अधिकारियों (ईओ), सहायक नगर आयुक्तों, उप नगर आयुक्तों और अन्य अधिकारियों का […]

Read More