हल्द्वानी। भाजपा राज मे देवभूमि लगातार शर्मशार हो रही है। पहले से ही सत्ताधारी भाजपा के नेताओ द्वारा समय समय पर देवभूमि को शर्मसार किया जा रहा था अब कानून के रक्षक ही भक्षक बन देवभूमि को कलंकित करने पर उतारू है।
भाजपा नेताओं और पुलिस प्रसाशन की आपसी साठगांठ जगजाहिर है। इसलिए पुलिस इंस्पेक्टर की अश्लील ऑडियो की गहन जाँच उपरांत उचित वैधानिक कार्यवाही होनी चाहिये ताकि भविष्य में कोई भी अधिकारी/कर्मचारी अपने पद का दुरुपयोग करने के बारे में सोच भी ना सके। किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ ने एक जागरूक जनप्रतिनिधि के नाते इस गंभीर मामले को तत्परता के साथ उठाया यह हम सबके लिये नजीर है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। दो दिन तक उम्मीद और बेचैनी के बीच गौला नदी के किनारे अपने परिजन की तलाश कर रहा परिवार बुधवार को उस वक्त टूट गया, जब उफनती गौला ने स्वयं ही 65 वर्षीय राम सिंह कौरंगा का शव किनारे से लौटा दिया। […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नैनीताल। भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी के जन्म दिवस 10 सितंबर 2026 के भव्य आयोजन की रूपरेखा तैयार करने हेतु मंगलवार को जिला कार्यालय सभागार में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सौरभ असवाल की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नैनीताल। मौसम विभाग द्वारा 2 सितंबर को नैनीताल जिले के लिए जारी किए गए ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए जिलाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष ललित मोहन रयाल ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर जिले में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है। […]