दो साल बाद स्थापना दिवस पर फिर से दिखी बाबा के भक्तों की भीड़, भीङ के चलते सुबह से ही भीमताल-भवाली मार्ग पर लगा जाम  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

नैनीताल। कैंची धाम में 58 वां स्थापना दिवस पर बुधवार को दो साल बाद भक्तों का तांता लग गया। धूम धाम से मनाया गए स्थापना दिवस पर रात 12 बजे बाद धीरे-धीरे भक्त मंदिर के बाहर लाइन लगाकर खड़े होने लगे। सुबह 3 बजे तक 1 किमी लंबी लाइन लग गई। सुबह 6 बजकर 10 मिनट में आरती के बाद बाबा को भोग लगाकर मालपुए का प्रसाद वितरण किया गया। पुलिस प्रसाशन श्रद्धालुओं को लाइन से दर्शन करता रहा। धाम के आस पास वाहनों की आवाजाही बन्द रही। भीमताल से कैंची धाम खैरना से कैंची धाम तक सड़कों के किनारे भक्त स्टाल लगाकर श्रद्धालुओं को शरबत प्रसाद की सेवा देते रहे।  

यह भी पढ़ें 👉  जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई : शादी के जाति बदल तहसील से जारी अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र निरस्त 

भारी भीङ के चलते सुबह से ही भीमताल-भवाली मार्ग पर जाम लग गया था। पुलिस ने बमुश्किल जाम खुलवाया। मंदिर प्रबंधकों के मुताबिक दोपहर बारह बजे तक 50 हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट, अपर पुलिस अधीक्षक हरवंश सिंह, डा जगदीश चंद्र, सीओ प्रमोद शाह सुबह से ही कैंची धाम में जमे हुए थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: kainchi dham news nainital news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

नैनीताल में अपराधियों पर प्रशासन का शिकंजा, दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त तत्वों के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत बड़ी कार्रवाई की है। जिला मजिस्ट्रेट नैनीताल ललित मोहन रयाल की न्यायालय में हुई सुनवाई के बाद दो आरोपियों को जिला बदर करने के आदेश […]

Read More
उत्तराखण्ड

देर रात हत्याकांड में फरार चल रहे बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, दो बदमाश फरार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। यहां देर रात हत्याकांड में फरार चल रहे तीन बदमाशों द्वारा पुलिस पर फायरिंग के बाद जवाब में पुलिस द्वारा फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। वहीं, उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। जानकारी के अनुसार पुलिस […]

Read More
उत्तराखण्ड

बिंदुखत्ता में आयोजित अखिल भारतीय किसान महासभा के सम्मेलन में हुआ किसान परिषद और किसान कमेटी का गठन, विमला पाल रौथाण अध्यक्ष और किशन बघरी चुने गए सचिव

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –        खबर सच है संवाददाता    लालकुआं। बिंदुखत्ता में रविवार (आज) अखिल भारतीय किसान महासभा के सम्मेलन के साथ ही बिंदुखत्ता की किसान परिषद और किसान कमेटी का गठन किया गया,  जिसमें विमला पाल रौथाण को अध्यक्ष और किशन बघरी को सचिव चुना गया।   सम्मेलन का उद्घाटन करते […]

Read More