करुणामयी व वात्सल्यमयी है मां : शरीर की स्थिति नाड़ी से व समाज की स्थिति नारी से पता चलती है – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत श्री श्री 1008 स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने यहां श्री हरि कृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि मानव जीवन की ही महिमा है कि वह अपने लिए, समाज के लिए व परमात्मा के लिए उपयोगी हो सकता है। त्याग पूर्वक, शांत होकर अपने लिए, उदारता पूर्वक सेवा करके समाज के लिए, आत्मीयता पूर्वक प्रेम करके परमात्मा के लिए उपयोगी होता है। शांत, उदार व प्रेमी भक्त हो जाना यह मानव जीवन की ही महिमा है। जो शांत होगा वह उदार तथा जो उदार होगा वह भक्त होगा। ऐसे जीवन ही पूर्ण जीवन है व ब्रह्मा का साक्षात्कार भी यही है। त्याग संसार का नहीं अपितु ममता, अहंकार, अधिकार, लोलुपता, आसक्ति आदि का करना है। 
 
अपने दिव्य व ओजस्वी प्रवचनों में उन्होंने कहा कि आग्रह, दुराग्रह, संग्रह, परिग्रह, निग्रह इन पांचों ग्रहों के रहते प्रभु का अनुग्रह नहीं मिलता। इन पांचों से स्वयं विचार पूर्वक मुक्त हो सकते हैं। अन्य साधन से नहीं। दूसरों के कर्तव्य पालन की चिंता ना करके अपना कर्तव्य पालन करें। दूसरों के बारे में सोचना ही है तो सर्वहितकारी चिंतन करें। किसी के भी जीवन में अशांति, वेदना, दुख, कलेश ना रहे। दूसरों के दोषों का चिंतन तो कदापि ना करें। निष्कामता के ऐश्वर्या से, निर्विकारता के सौंदर्य से व आत्मीयता के माधुर्य से जिनका जीवन भरा है उनसे अधिक ऐश्वर्यावान, सौंदर्यवान व माधुर्यवान और कौन होगा ? 
 
महाराज श्री ने कहा कि दूसरों को नुकसान पहुंचाने वाले का अपना ही नुकसान होता है यदि दूसरा हमें नुकसान पहुंचाए तो हम बचाव की स्थिति अपनाएं। अक्रामक दृष्टि ना होने दें। क्षमाशील बने। क्षमा कायरो का नहीं अपितु वीरों का आभूषण है। मानव पर जगत व जगतपति दोनों का अधिकार है। लेकिन मानव का इन पर अधिकार मानना अज्ञानता है। जगत की चिंता करें जगतपति।जगत को सुधारने की चिंता यदि हम करें तो जगत सुधरेगा या  नहीं पर हम जरूर बिगड़ जाएंगे।  समाज सुधारक नहीं, समाज सेवक बनने का प्रयास करें। गंगा,गाय, गीता, गायत्री, गोविंद ये पांच भारतीय संस्कृति की महान धरोहर है। अन्य देशों के विचारकों ने भी इसको स्वीकार किया है, और वह उसे अपनाने का प्रयास कर रहे हैं। परंतु हम भारतवासी सहज में प्राप्त इन सभी का महत्त्व न समझकर इनके लाभ से वंचित रह रहे हैं। यदि हम इन पांचों में से किसी एक की भी शरण ले लें तो मानव का कल्याण सुनिश्चित है। 
 
उन्होंने कहा कि वर्तमान में समाज में निरंतर नैतिकता, राष्ट्रीयता व चरित्र का हो रहा ह्रास अत्यधिक चिंता का विषय है। थोड़ा विचार करके देखें कि इस राष्ट्र के विकास में इसकी आजादी को बरकरार रखने में,शांति का साम्राज्य स्थापित करने में आपका क्या योगदान है ? समय रहते जागरूक होने की आवश्यकता है अन्यथा बाद में पश्चाताप के अलावा कुछ शेष नहीं रह जाएगा। वर्तमान में देश की जो दशा दिखाई दे रही है वह बहुत ही चिंताजनक है।
 
उन्होंने कहा कि देश को तोड़ने व बांटने की जो घृणित व कुत्सित साजिश की जा रही है। उन्हें सफल नहीं होने देना है। राष्ट्रीय में सभी को सभी प्रकार के मतभेदों व संकीर्णताओ को त्यागकर आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बनाए रखना है। देश की अमूल्य व महान संस्कृति के महत्व को समझे व उसे जीवन में अपनाएं।  पाश्चात्य सभ्यता का अंधानुकरण त्यागें। शांति को जीवन में प्रमुखता से स्थान दें। उठो, जागो व अपने लक्ष्य की ओर बिना रुके तब तक चलते रहो जब तक कि तुम्हें तुम्हारा लक्ष्य प्राप्त ना हो जाए। शास्त्रों का भी यही उद्घोष है, मार्ग में आने वाली परीक्षाओं, बाधाओं व कठिनाइयों से बिना घबराए प्रभु स्मरण करते हुए चलते रहो। 
 
उन्होंने कहा कि तीर्थस्थलों, उपासना स्थलों, प्राकृतिक रमणीय स्थलों, हिमालय इत्यादि में शांति मिलती है। लेकिन उस शांति को बरकरार रखना या ना रखना हमारे ऊपर निर्भर करता है। परमात्मा का स्मरण मात्र मुख से नहीं साथ ही हृदय से यदि हो तो विशेष लाभदायक होता है। धर्म से, गुरु या किसी संत से अथवा परमात्मा से यदि आप जुड़े हैं तो आपका और भी अधिक उत्तरदायित्व हो जाता है कि आपके आचरण,स्वभाव, खानपान,वाणी, संगति आदि और भी श्रेष्ठ हो।
 
अपने दिव्य व ओजस्वी प्रवचनों से सभी हरि भक्तों को मंत्रमुग्ध व भाव विभोर कर दिया। सारा वातावरण भक्तिमय हो उठा तथा श्री गुरु महाराज, कामां के कन्हैया व लाठी वाले भैय्य की जय जय कार से गूंज उठा।
 
इस बीच कार्यक्रम में हज़ारों भक्तों के साथ साथ विधायक दीवान सिंह बिष्ट, चेयरमेन मौ० अकरम, विधायक भाजपा व कांग्रेस के अनेक वरिष्ठ नेता, अनेक अधिकारी श्री महाराज जी के दर्शन कर आशीर्वाद लेने पहुँचे।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल : कैलाश जोशी अध्यक्ष तो मधुकर बनोला महामंत्री नियुक्त 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: A mother is the embodiment of compassion and affection; just as the state of the body can be discerned through the pulse Devbhoomi News Hindi News Khabar Sach Hai riport . News from the hills News From the Pahad Shri Hari Kripa Peethadhishwar Shri Shri 1008 Swami Shri Hari Chaitanya Puri Ji Maharaj the state of society can be gauged through its women. — Shri Hari Chaitanya Mahaprabhu उत्तराखण्ड न्यूज धार्मिक न्यूज रामनगर न्यूज श्री श्री 1008 स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी महाराज श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज

More Stories

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड चुनाव 2027: देहरादून में तैयारियां तेज, 2,045 बूथों पर होगा मतदान; 19 बूथ नेटवर्क से बाहर 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर देहरादून जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने निर्वाचन कार्यों केलिए तैनात नोडल और सहायक नोडल अधिकारियों के साथ बैठक कर चुनावी व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। जिले की 10 विधानसभा […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड के नए राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने ली शपथ, बोले—देवभूमि की सेवा करना सौभाग्य

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड के मनोनीत राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने रविवार को लोकभवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल पद की शपथ ली। उत्तराखंड हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी […]

Read More
उत्तराखण्ड

कालाढूंगी में मोटरसाइकिल एवं स्कूटी की आमने-सामने टक्कर में एक व्यक्ति घायल   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    कालाढूंगी। यहां सोमवार (आज) लगभग 12:10 बजे बर पुल के पास कोटाबाग रोड पर मोटरसाइकिल एवं स्कूटी की आमने -सामने टक्कर हो गई है।   इस दौरान रामनगर की ओर जा रहे हरबन्स सिंह एसपी सिटी हल्द्वानी ने तत्काल कोतवाली कालाढूंगी पुलिस टीम को मौके पर […]

Read More