हल्द्वानी। बागजाला (गौलापार) में बार-बार आश्वासन के बाद भी सड़क की मरम्मत नहीं किये जाने पर आक्रोषित ग्रामीणों ने आक्रोश की अभिव्यक्ति व आंदोलन की चेतावनी के संबंध में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन दिया।
ज्ञात हो कि अखिल भारतीय किसान महासभा, बागजाला कमेटी द्वारा लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता कार्यालय के सम्मुख दिनाँक 17/03/2026 को धरना प्रदर्शन के बाद ज्ञापन सौंपा गया था और अधिशासी अभियंता ने किसान महासभा के प्रतिनिधिमंडल से वार्ता में बागजाला (गौलापार) में सड़क की मरम्मत तत्काल प्रभाव से किये जाने का आश्वासन दिया था। साथ ही यह भी आश्वासन दिया गया था, कि पारित बजट 13.31 लाख के अतिरिक्त भी यदि जरूरत हुई तो विभाग के मरम्मत मद से भी कार्य पूर्ण किया जायेगा।लेकिन जब एक माह से भी अधिक समय बीत जाने के बावजूद बागजाला (गौलापार) में सड़क की मरम्मत के काम में एक भी इंच की प्रगति नहीं हुई, तब 27/04/2026 को पुनः ज्ञापन दिया गया लेकिन अभी भी काम शुरू नहीं किया गया है।
डॉ कैलाश पाण्डेय ने कहा, बड़े अफसोस की बात है कि बार बार आश्वासनों के माह पर माह बीतते जा रहे हैं पर अभी भी बागजाला में सड़क सुधार का काम शुरू नहीं किया गया है। पहले अधिक ठंड का बहाना बनाकर काम को यह कहकर टाला गया कि जाड़ों के मौसम के बाद काम होगा क्या अब पीडब्ल्यूडी बरसात के बहाने का इंतजार कर रहा है।इस टाल-मटोल के चलते बागजाला में भारी जन आक्रोश है। उन्होंने कहा कि, बागजाला गांव की जनता जानना चाहती है कि क्या पीडब्ल्यूडी सड़क के लिए सड़क पर आंदोलन शुरू होने के बाद ही कार्य शुरू करेगी?
प्रतिनिधिमंडल ने चेतावनी दी कि, लोक निर्माण विभाग बागजाला गांव में सड़कों की मरम्मत का कार्य शीघ्रता से शुरू करवाने का निर्णय ले अन्यथा की स्थिति में हमारे पास आंदोलन के अतिरिक्त कोई विकल्प शेष नहीं रहेगा।
प्रतिनिधिमण्डल में भाकपा माले नैनीताल जिला सचिव डॉ कैलाश पाण्डेय, किसान महासभा बागजाला की कोषाध्यक्ष मीना भट्ट, पूर्व प्रधानाचार्य प्रेम सिंह नयाल, हरक सिंह बिष्ट, नंदी देवी, दौलत सिंह कुंजवाल शामिल रहे।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, हरिद्वार कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश एवं राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. […]