अखिल भारतीय किसान महासभा : बैठक कर बागजाला समेत अन्य वन भूमि वासियों को भी राज्य सरकार के प्रस्ताव में शामिल करने की मांग  

ख़बर शेयर करें -
 
खबर सच है संवाददाता 
 
हल्द्वानी। धरना स्थल बागजाला के सम्मुख शनिवार (आज) अखिल भारतीय किसान महासभा की बैठक हुई, जिसमें मांग की गई कि, बागजाला समेत सभी वन भूमि वासियों को भी बिंदुखत्ता, बापू ग्राम और बग्गा चौवन की तर्ज़ पर प्रस्ताव में शामिल करते हुए सभी वनभूमि वासियों के मालिकाना अधिकार का प्रस्ताव राज्य विधानसभा से पारित कर धामी सरकार केंद्र सरकार से अविलम्ब अनापत्ति प्राप्त करे और विधानसभा चुनाव से पूर्व इन सभी को राजस्व गांव का दर्जा दिया जाय। बागजाला समेत वन भूमि पर बसे सभी गांवों और खत्तों को राजस्व गांव बनाने का प्रस्ताव पारित करने के लिए विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया जाए। 
 
भाकपा माले नैनीताल जिला सचिव डॉ कैलाश पाण्डेय ने कहा कि, बागजाला वासियों के साथ भाजपा सरकार के सौतेले व्यवहार पर लालकुआं विधायक को यहांकी जनता को जवाब देना चाहिए। भाजपा सरकार और लालकुआं विधायक बार बार बागजाला वासियों को भूमि का मालिकाना हक देने के मुद्दे पर विश्वासघात करने का काम कर रहे हैं, यदि उन्हें वास्तव में इस मामले में जनहित की जरा भी परवाह है तो उन्हें बिंदुखत्ता के साथ साथ लालकुआं विधानसभा में वन भूमि पर बसी बागजाला सुल्ताननगरी, दानी बंगर, प्रतापपुर, खोलिया बंगर, हंसपुर, जौलासाल, बौड़, रैखाल खत्ता समेत संपूर्ण आबादी और वन खत्तों के लिए राजस्व गांव का विधिसम्मत प्रस्ताव पारित करना चाहिए। अन्यथा यह माना जायेगा कि वे विधानसभा की जनता में भेदभाव करने और बांटने का काम कर रहे है।
 
किसान महासभा बागजाला की अध्यक्ष डॉ उर्मिला रैस्वाल ने कहा कि, वन भूमि पर दशकों से बसे हुए बागजाला गांव को भी राज्य सरकार के प्रस्ताव में शामिल किया जाय। बागजाला के साथ सौतेला व्यवहार किया गया तो आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को इसकी कीमत चुकाने के लिए तैयार रहना होगा।
 
मीटिंग में तय किया गया कि बागजाला समेत सभी वन भूमि वासियों को भी राज्य सरकार के प्रस्ताव में शामिल करने की मांग पर 25 जुलाई को बुधपार्क हल्द्वानी में धरना-प्रदर्शन किया जायेगा।
 
इस दौरान मीटिंग में भाकपा माले नैनीताल जिला सचिव डॉ कैलाश पाण्डेय, अखिल भारतीय किसान महासभा बागजाला की अध्यक्ष डॉ उर्मिला रैस्वाल, उपाध्यक्ष विमला देवी, पूर्व प्रधानाचार्य प्रेमसिह नयाल, दीवान सिंह बर्गली, सोहन लाल आर्य, मो सुलेमान मलिक, ललिता देवी, रेशमा, हरक सिंह बिष्ट, दौलतसिंह, चंदन सिंह मटियाली, हनीफ, प्रताप सिंह रावत आदि शामिल रहे।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report All India Kisan Mahasabha meeting All India Kisan Mahasabha: Meeting held and demand to include other forest land dwellers including Bagjala in the state government's proposal demand to include Devbhoomi News Haldwani news Hindi News News from the hills News From the Pahad state government's proposal uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More