मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज हुई कैबिनेट बैठक में प्रदेश से जुड़े 10 प्रस्तावों को मिली मंजूरी 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार (आज) हुई कैबिनेट बैठक में प्रदेश से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। बैठक में कुल 10 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। साहसिक पर्यटन को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से उत्तराखंड रिवर राफ्टिंग/कयाकिंग संशोधन नियमावली -2026 को स्वीकृति प्रदान की गई।

नई नियमावली लागू होने के बाद राज्य में रिवर राफ्टिंग और कयाकिंग गतिविधियों के संचालन में सुरक्षा मानकों को और प्रभावी बनाया जाएगा। इससे पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ ही साहसिक पर्यटन क्षेत्र को बेहतर तरीके से संचालित करने में मदद मिलेगी।

कैबिनेट ने पिथौरागढ़ स्थित नन्ही परी संस्थान को भूमि उपलब्ध कराने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। संस्थान के लिए तीन हेक्टेयर भूमि उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं तकनीकी विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग कॉलेज के लिए 14.857 हेक्टेयर भूमि तकनीकी शिक्षा विभाग के नाम हस्तांतरित करने का निर्णय लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  लापता मदन की मौत का राज क्या ? शरीर पर चोट के निशान के साथ डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के पीछे मिला शव

शिक्षा क्षेत्र में भी कैबिनेट ने महत्वपूर्ण फैसला लिया है। पीएम पोषण योजना के तहत श्रीनगर क्षेत्र के स्कूलों में अक्षय पात्र फाउंडेशन के माध्यम से पका हुआ भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। योजना का लाभ कक्षा एक से आठवीं तक के विद्यार्थियों को मिलेगा।

बैठक में उत्तराखंड राज्य भंडारण निगम के 68 नियमित कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग का लाभ देने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई। इसके साथ ही कुंभ मेले के ऑडिट कार्यों को बेहतर बनाने के लिए वरिष्ठ लेखा अधिकारी और अधिशासी अभियंता के एक-एक पद सृजित करने का निर्णय लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  लापता मदन की मौत का राज क्या ? शरीर पर चोट के निशान के साथ डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के पीछे मिला शव   

वित्त विभाग के प्रस्ताव के तहत लेखाकार और अन्य पदों पर पदोन्नति नियमावली में संशोधन को मंजूरी दी गई है।अब पदोन्नति प्रक्रिया में ज्येष्ठता को आधार बनाया जाएगा।इसके अलावा ऑडिट प्रकोष्ठ को मजबूत करने के लिए दो पदों में बदलाव और दो नए पदों के सृजन को भी स्वीकृति मिली।

विदेश रोजगार प्रकोष्ठ के संचालन को प्रभावी बनाने के लिए सहसपुर में सात पदों के सृजन को मंजूरी दी गई है। विभिन्न विभागों के बीच बेहतर तालमेल के लिए प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट (पीएमयू) गठित करने का निर्णय भी लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर मुख्यमंत्री धामी, राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्य सचिव ने अर्पित किए श्रद्धासुमन 

बैठक में बापूग्राम, बिंदुखत्ता और 54 बग्गा भूमि प्रकरण पर भी चर्चा हुई। इस मामले में मुख्य सचिव को जिम्मेदारी सौंपी गई है। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में समिति गठित की जाएगी, जो भूमि अधिकार से जुड़े पहलुओं का अध्ययन कर प्रस्ताव तैयार करेगी और उसे केंद्र सरकार को भेजेगी।

कैबिनेट ने वित्तीय वर्ष 2027-28 से मदरसा बोर्ड के बजट मद को समाप्त करने का निर्णय भी लिया है। बैठक में लिए गए फैसलों को पर्यटन, शिक्षा, प्रशासनिक व्यवस्था और वित्तीय सुधारों की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report approval for 10 proposals related to the state cabinet meeting Chief Minister Pushkar Singh Dhami dehradun news Devbhoomi News Hindi News News from the hills News From the Pahad Ten proposals concerning the state were approved at the cabinet meeting held today under the chairmanship of Chief Minister Pushkar Singh Dhami uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी दिनेश आर्य होंगे उत्तराखण्ड से राज्यसभा प्रत्याशी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड से राज्यसभा चुनाव के लिए दिनेश आर्य को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति ने रविवार को उनके नाम पर मुहर लगाते हुए प्रत्याशियों की सूची जारी की। यह भी पढ़ें 👉  अपने सुख दुख केवल सद्गुरु […]

Read More
उत्तराखण्ड

पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड में छात्रसंघ चुनाव संपन्न होने के बाद एनएसयूआई ने संगठन के भीतर बड़ी कार्रवाई की है। छात्र संगठन ने चमोली के जिला अध्यक्ष विपिन फर्स्वाण समेत पांच विश्वविद्यालय प्रतिनिधियों को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया है। एनएसयूआई के प्रदेश […]

Read More