स्टंटबाजी पर पुलिस एक्शन :  यातायात नियमों के उल्लंघन पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान   

ख़बर शेयर करें -

 

 

खबर सच है संवाददाता 

हल्द्वानी। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए नैनीताल पुलिस का अभियान लगातार जारी है। प्रभारी निरीक्षक काठगोदाम जसवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में पुलिस ने स्टंटबाजी और हुड़दंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की।

मोटर मार्ग पर एक कार में सवार पर्यटक चलती गाड़ी की खिड़कियों से बाहर बैठकर खतरनाक तरीके से रील बना रहे थे। इस लापरवाही से न केवल उनकी अपनी जान खतरे में थी, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य वाहन चालकों की सुरक्षा भी प्रभावित हो रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

सूचना मिलते ही मल्ला काठगोदाम चौकी प्रभारी दिलीप कुमार और पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वाहन को रोककर जांच की।चेकिंग के दौरान कार के शीशों पर प्रतिबंधित ब्लैकफिल्म लगी मिली, जिसे मौके पर ही हटवा दिया गया। साथ ही स्टंटबाजी और यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर वाहन चालक के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत भारी चालान किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  एम्स किच्छा फर्जी नियुक्ति मामला: आउटसोर्स एजेंसी के कार्यालय से कंप्यूटर-लैपटॉप सील, मैनेजर विनायक जांच के घेरे में   

पूछताछ में पता चला कि कार सवार पर्यटक लखनऊ उत्तर प्रदेश से नैनीताल घूमने आए थे और लौटते समय सोशल मीडिया के लिए रील बनाने के दौरान यह खतरनाक हरकत कर रहे थे। पुलिस ने सभी को भविष्य में ऐसी लापरवाही न करने की कड़ी चेतावनी देकर छोड़ा।

एसएसपी की चेतावनी : पर्यटन के नाम पर स्टंटबाजी नहीं होगी बर्दाश्त

एसएसपी मंजू नाथ टी सी ने स्पष्ट कहा कि जनपद में आने वाले सभी पर्यटकों का स्वागत है, लेकिन सड़क पर स्टंटबाजी, हुड़दंग और रील बनाने के नाम पर जान जोखिम में डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। ऐसे मामलों में भारी चालान, वाहन सीज करने और ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने जैसी कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। पुलिस ने लोगों से यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित यात्रा करने की अपील की।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report Challan Under Motor Vehicles Act crime news Devbhoomi News Haldwani news Hindi News News from the hills News From the Pahad police action Police action on stunts: Challenge under Motor Vehicles Act for violation of traffic rules Stunt uttarakhand news violation of traffic rules

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More