सेवा, सुशासन और समर्पण पखवाड़ा के तहत ब्लाक कार्यालय में बहुउउदेशीय शिविर का आयोजित 

ख़बर शेयर करें -
 
खबर सच है संवाददाता 
 
हल्द्वानी। प्रदेश सरकार, जन-जन के द्वार पहल के तहत आयोजित सेवा, सुशासन और समर्पण पखवाड़ा में ब्लाक कार्यालय सभागार हल्द्वानी में बहुउउदेशीय शिविर में 105 शिकायतें दर्ज हुई 86 जनशिकायतों का शिविर में मौके पर ही निस्तारण किया गया तथा 390 लोगों को जकल्याणकारी योजनाओं से सीधे लाभान्वित किया गया। 
 
शिविर में सांसद अजय भट्ट ने सम्बोधित करते हुये कहा कि महिलाओं को सशक्त करने के लिए सरकार द्वारा अनेकों योजनायें संचालित की जा रही हैं जिससे सीधा लाभ महिलाओं को मिल रहा है। उन्होंने कहा राज्य की मातृशक्ति के उत्थान और आर्थिक आत्मनिर्भरता के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं चला रही है। इन योजनाओं से महिलाओं को नकेवल स्वरोजगार मिल रहा है,बल्कि उन्हें सामाजिक और आर्थिक रूप से भी सशक्त किया जा रहा है। कहा किसी भी कार्य में सफलता पाने के लिए कर्मठ (मेहनती) होना और कार्य के प्रति सच्ची लगन का होना सबसे आवश्यक है। कर्मठता आपको सही दिशा में प्रयास करने की ऊर्जा देती है। कहा  लखपति दीदी योजना ग्राम में निवासरत आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं के जीवन में क्रांतिकारी बदलाव ला रही है। इस योजना से स्वयं सहायता समूहों एसएचजी से जुड़ी महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण और वित्तीय सहायता देकर उनकी आय 1 लाख हो रही है।
 
जनपद नैनीताल के प्रभारी सचिव/उत्तराखंड शासन में सचिव बाल विकास, महिला सशक्तिकरण चन्द्रेश कुमार यादव ने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य पर्वतीय क्षेत्रों से पलायन को रोकना है इसके लिए जनपद नैनीताल में एस.एच.जी समूहों द्वारा अभूतपूर्व कार्य किये जा रहे है। उन्होंने मौन पालन एवं मशरूम उत्पादन में आगे आने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा नैनीताल एक पर्यटन जनपद है यहां मशरूम की खपत काफी होती है हमें 80 प्रतिशत मशरूम बाहर से मंगाना पड़ता है जबकि हम सिर्फ पूर्ति 20प्रतिशत करते है। उन्होंने कहा कि लोग मौनपालन एवं मशरूम उत्पादन में अधिक से अधिक संख्या में आगआकर अपनी आर्थिकी को मजबूत करें। पखवाड़ा के माध्यम से आम लोगों की समस्याओं का समाधान मौके पर किया जा रहा है। कहा कि शिविर में जल जीवन मिशन के साथ ही पेयजल,सड़क एवं अतिक्रमण की समस्याये मुख्य रूप से आई है उनका समय से निस्तारण किया जाएगा। इस समन्बध में नगर निगम के साथ मुख्य विकास  अधिकारी को समाधान हेतु निर्देशित किया है।  कहा शिविर में जो भी समस्यायें आई है अधिकारी 15 दिनों के भीतर सम्बन्धित को निस्तारण की सूचना देना सुनिश्चित करेंगे।
 
सेवा, सुशासन और समर्पण पखवाड़ा शिविर में रकसिया नाला, सडक, अतिक्रमण, भूकटाव, विद्युत आदि की समस्यायें लोगों द्वारा रखी गई जिनका मौके पर अधिकारियों से संवाद कर मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डे द्वारा समाधान किया गया। शिविर में ग्राम प्रधान हरिपुरनायक ने बताया कि रकसिया नाले पर बीते वर्ष लगभग 1 किमी नाले को खोद देने से उनके गांव में जलभराव की समस्या से अवगत कराया।जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने प्रोजेक्ट मैनेजर यूयूएसडीए, सिचाई को संयुक्त निरीक्षण कर सात दिनों के भीतर समाधान करने के निर्देश दिये। 
 
शिविर में लोगों द्वारा सड़क पर अतिक्रमण, सडक मरम्मत, विद्युत ट्रान्सफार्मर की क्षमता को बढाने,पेयजल आदि समस्याओं से अवगत कराया। जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने विभागीय अधिकारियों से संवाद कर अधिकांश समस्याओ का मौके पर निस्तारण किया तथा जो शेष समस्यायें थी 15 दिनों के भीतर निस्तारण कर सम्बन्धित को भी समस्या समाधान होने पर सूचित करने के निर्देश दिये। 
 
शिविर में विभिन्न जनप्रतिनिधियों  ब्लाक सभागार की क्षमता बढ़ाने जाने का मामला रखा गया जिस पर सचिव द्वारा मौके पर सभागार के विस्तारीकरण किये जाने हेतु प्रस्ताव तैयार करने के लिए निर्देश दिये। 
 
शिविर में राजस्व, स्वास्थ्य, आयुर्वेदिक, कृषि विभाग, डेयरी, पशुपालन, उद्योग,बाल विकास सहित विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाकर लोगों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से लाभान्वित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख हल्द्वानी मंजू गौड द्वारा की गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने कहा कि सेवा सुशासन एवं समर्पण, जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत लगाए जाने वाले शिविरों में प्राप्त शिकायतों को प्राथमिकता से निस्तारण करते हुए शिविर का लाभ जनता को दिया जा रहा है।उन्होंने कहा कि इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य अंतिम छोर पर रह रहे व्यक्ति की समस्याओं को जानना एवं उनका निस्तारण कर लाभ पंहुचाना है।
 
शिविर में एनआरएलएम विभाग की पुस्तक का विमोचन सांसद अजय भटट, क्षेत्रीय विधायक बंशीधर भगत, सचिव चन्द्रेश कुमार यादव, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल एवं मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डे,ब्लाक प्रमुख मंजू गौड दर्जा राज्य मंत्री योगेश रजवार, मोहनी पोखरिया मोहन पाठक आदि के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। एनआरएलएम द्वारा विमोचित पुस्तक में विभाग द्वारा संचालित सभी योजनाओं की विस्तृत जानकारी आमजमानस हेतु दी गई है ताकि आम जनता जागरूक हो और योजनाओं से लाभाविन्त हो सके। 
 
शिविर में दर्जा मंत्री योगेश रजवार, मोहनी पोखरिया, मोहन पाठक के साथ ही सदस्य दिशा,शान्ति भटट,कनिष्ठ प्रमुख कमल भण्डारी, नगर आयुक्त पारितोष वर्मा, सचिव विकास प्राधिकरण मनीष कुमार, सिटी मजिस्टेट एपी बाजपेयी, उप जिलाधिकारी मोनिका, जिला विकास अधिकारी संतोष पंत, खण्ड विकास अधिकारी असगर तनवीर के साथ ही विभिन्न विभागों के जिलास्तरीय अधिकारी, कर्मचारी, विभिन्न ग्राम प्रधान, स्वयं सहायता समूह के सदस्य व क्षेत्रीय जनता बहुतायत संख्या में उपस्थित रही।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report Block Office Haldwani Devbhoomi News good governance and dedication Haldwani news Hindi News Multipurpose camp organized Multipurpose camp organized in the block office under the fortnight of service News from the hills News From the Pahad Service-Good Governance and Dedication Fortnight uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More