मौसम विभाग ने उत्तराखंड में अगले कुछ दिनों तक तेज बारिश का अलर्ट किया जारी   

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

देहरादून। उत्तराखण्ड मौसम विभाग ने अगले तीन दिन 9, 10 और 11 जुलाई को प्रदेश के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। लगातार बारिश के चलते भूस्खलन, फ्लैश फ्लड, चट्टानें गिरने और सड़कें बंद होने का खतरा बना हुआ है। इसे देखते हुए लोगों और चारधाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं से सतर्क रहने की अपील की गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 9 जुलाई को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, ऊधम सिंह नगर और चम्पावत जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में भी भारी वर्षा की संभावना है। 10 जुलाई को पौड़ी, नैनीताल, ऊधम सिंह नगर, चम्पावत और बागेश्वर जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश तो देहरादून सहित अन्य पर्वतीय जिलों में भी भारी बारिश हो सकती है। 11 जुलाई को बारिश की तीव्रता कुछ कम रहने की संभावना है, लेकिन देहरादून, नैनीताल, चम्पावत, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  आशा यूनियन के साथ 22 नवंबर को ऐक्टू द्वारा देहरादून में होगा विशाल प्रदर्शन

मौसम विभाग ने बताया कि लगातार बारिश के कारण पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन, मलबा आने और चट्टानें गिरने की आशंका बनी रहेगी। नदियों और बरसाती नालों का जलस्तर बढ़ने से फ्लैश फ्लड का खतरा भी हो सकता है। इसके अलावा कई जगहों पर सड़कें बाधित होने, निचले इलाकों में जलभराव तथा बिजली और पेयजल सेवाएं प्रभावित होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, वांछित बदमाश पैर में गोली लगने से घायल 

चारधाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को यात्रा शुरू करने से पहले मौसम की जानकारी लेने और प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है। प्रशासन को भी संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने और राहत-बचाव दलों को अलर्ट रखने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून ने 9 और 10 जुलाई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। केंद्र निदेशक डॉ. सी एस तोमर के अनुसार, उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश और दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र तथा सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तराखंड में अगले कुछ दिनों तक तेज बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report alert issue dehradun news Devbhoomi News heavy rain for the next three days Hindi News Meteorological department News from the hills News From the Pahad The Meteorological Department has issued an alert for heavy rain in Uttarakhand for the next few days. Uttarakhand News Weather news

More Stories

उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More
उत्तराखण्ड

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार/देहरादून। भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान के अभियान के क्रम में विजिलेंस की ट्रैप टीम ने हरिद्वार जिले के खानपुर विकासखंड में तैनात सहायक कृषि अधिकारी हरिओम यादव को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।   अधिकारी […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुल के पास संदिग्ध परिस्थिति में मिली महिला की लाश, पुलिस जांच शुरू 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। यहां मंगलौर में मंगलवार (आज) सुबह पुराने गंगनहर पुल के पास करीब 38 वर्षीय महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। शुरुआती जांच में महिला की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस […]

Read More