शर्मनाक हरकत : अस्पताल में इलाज कराने पहुंची युवती से छेड़छाड़    

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

देहरादून। यहां इलाज के लिए अस्पताल पहुंची एक युवती से अस्पताल में छेड़छाड़ की घटना सामने आई है। इसका आरोप अस्पताल में ही तैनात सफाईकर्मी पर लगा है।युवती के शोर मचाने के बाद अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों और आसपास मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया, जिसके बाद भीड़ ने उसकी पिटाई कर दी।

जानकारी के अनुसार देहरादून निवासी युवती इलाज के लिए दून अस्पताल पहुंची थी। डॉक्टर से परामर्श लेने के बाद वह दवा काउंटर पर दवा लेने के लिए लाइन में खड़ी थी। इसी दौरान अस्पताल में तैनात एक सफाईकर्मी भी उसके पीछे आकर खड़ा हो गया। आरोप है कि इसी दौरान सफाईकर्मी ने युवती के साथ गलत व्यवहार करते हुए छेड़छाड़ की।

यह भी पढ़ें 👉  चंपावत में पहली बार कैबिनेट का दरबार, लोकसंस्कृति और महिला हुनर की दिखेगी झलक  

युवती ने इसका विरोध करते हुए शोर मचाया जिसके बाद अस्पताल के सुरक्षा कर्मचारी और मौके पर मौजूद अन्य लोग वहां पहुंच गए। लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया। बाद में जानकारी मिली कि आरोपी सफाईकर्मी उपनल के माध्यम से अस्पताल में तैनात था।

यह भी पढ़ें 👉  बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

घटना की सूचना मिलते ही दून चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, अस्पताल प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही उपनल को पत्र भेजकर उसकी सेवाएं समाप्त करने की प्रक्रिया शुरू करने के लिए कहा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हाईवे पर महिलाओं से बदसलूकी : शराब के नशे में चार युवकों ने किया हंगामा; पुलिस ने दबोचा    

दून अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रविंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि घटना को गंभीरता से लिया गया है। आरोपी कर्मचारी को निलंबित कर दिया गया है और सभी कर्मचारियों को मरीजों, विशेषकर महिलाओं के साथ सम्मानजनक व्यवहार करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report crime news Dehradun Doon Hospital dehradun news Devbhoomi News Hindi News News from the hills News From the Pahad Shameful Act: Young woman molested while seeking treatment at hospital; Uttarakhand News

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More