मौसम विभाग ने उत्तराखंड में अगले कुछ दिनों तक तेज बारिश का अलर्ट किया जारी    

ख़बर शेयर करें -

 

देहरादून। उत्तराखण्ड मौसम विभाग ने 10 और 11 जुलाई को प्रदेश के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। लगातार बारिश के चलते भूस्खलन, फ्लैश फ्लड, चट्टानें गिरने और सड़कें बंद होने का खतरा बना हुआ है। इसे देखते हुए लोगों और चारधाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं से सतर्क रहने की अपील की गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 10-11 जुलाई को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, ऊधम सिंह नगर और चम्पावत जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में भी भारी वर्षा की संभावना है। 10 जुलाई को पौड़ी, नैनीताल, ऊधम सिंह नगर, चम्पावत और बागेश्वर जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश तो देहरादून सहित अन्य पर्वतीय जिलों में भी भारी बारिश हो सकती है। 11 जुलाई को बारिश की तीव्रता कुछ कम रहने की संभावना है, लेकिन देहरादून, नैनीताल, चम्पावत, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य निर्वाचन आयुक्त पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा -  प्रमोद तिवारी  

मौसम विभाग ने बताया कि लगातार बारिश के कारण पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन, मलबा आने और चट्टानें गिरने की आशंका बनी रहेगी। नदियों और बरसाती नालों का जलस्तर बढ़ने से फ्लैश फ्लड का खतरा भी हो सकता है। इसके अलावा कई जगहों पर सड़कें बाधित होने, निचले इलाकों में जलभराव तथा बिजली और पेयजल सेवाएं प्रभावित होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी दिनेश आर्य होंगे उत्तराखण्ड से राज्यसभा प्रत्याशी 

चारधाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को यात्रा शुरू करने से पहले मौसम की जानकारी लेने और प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है। प्रशासन को भी संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने और राहत-बचाव दलों को अलर्ट रखने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report alert issue dehradun news Devbhoomi News heavy rain for the next three days Hindi News Meteorological department News from the hills News From the Pahad The Meteorological Department has issued an alert for heavy rain in Uttarakhand for the next few days. Uttarakhand News Weather news

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More