मानसून का खतरा : 150 भवनों और संरचनाओं को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट होने के निर्देश  

ख़बर शेयर करें -

 

 

खबर सच है संवाददाता 

हल्द्वानी। मानसून के दौरान संभावित जलभराव और बाढ़ के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। गुरुवार (आज ) उपजिलाधिकारी हल्द्वानी, तहसीलदार हल्द्वानी और राजस्व उप निरीक्षक काठगोदाम की टीम ने शहर के संवेदनशील क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया।

प्रशासनिक टीम ने रक्सिया नाला, कलसिया नाला, देवखड़ी नाला और गौला नदी के आसपास के इलाकों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान करीब 150 ऐसे भवनों और संरचनाओं को चिन्हित किया गया, जहां मानसून के दौरान खतरा बढ़ सकता है। इन सभी को प्रशासन की ओर से नोटिस जारी किए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  लूडो खेलने से मना करने पर ईंट से हमला कर युवक को उतारा मौत के घाट 

नोटिस के जरिए संबंधित लोगों को चेतावनी दी गई है कि बरसात के दौरान नदी और नालों का जलस्तर अचानक बढ़ सकता है, जिससे जान-माल के नुकसान की आशंका बनी रहती है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और जरूरत पड़ने पर सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट होने में सहयोग करें।

यह भी पढ़ें 👉  कड़ी सुरक्षा और जगह-जगह चेकिंग के बीच एक्टिवा सवार बदमाश ने बुजुर्ग महिला के गले से झपटी चैन 

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्थानीय लोगों को नदी और नालों के किनारे जाने से बचने, बच्चों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत प्रशासन या आपदा नियंत्रण कक्ष को सूचना देने की अपील की। प्रशासन ने बताया कि संवेदनशील क्षेत्रों की लगातार निगरानी की जा रही है। साथ ही संबंधित विभागों को मानसून के दौरान सतर्क रहने और आपदा प्रबंधन की सभी तैयारियां पूरी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में इंडक्शन कार्यक्रम "प्रारंभ 2026" का शुभारंभ 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report 150 buildings and structures Devbhoomi News Haldwani news Hindi News instructed to shift to safer places Monsoon threat: 150 buildings and structures instructed to shift to safer places News from the hills News From the Pahad uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने किया एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, देहरादून में आयोजित एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता 20 अगस्त तक आयोजित की जाएगी।   मुख्यमंत्री ने देश-विदेश से […]

Read More
उत्तराखण्ड

आशा यूनियन के साथ 22 नवंबर को ऐक्टू द्वारा देहरादून में होगा विशाल प्रदर्शन

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    मोदी सरकार एनएचएम का बजट घटाकर आशाओं के नियमितीकरण के लिए बाधा खड़ी कर रही है : राजीव डिमरी   हल्द्वानी। ऐक्टू से संबद्ध उत्तराखण्ड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हल्द्वानी में हुई. बैठक की शुरुआत ऐक्टू प्रदेश अध्यक्ष रहे कामरेड […]

Read More