धार्मिक स्थलों से जुड़ी आस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी – पुष्कर सिंह धामी

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

हरिद्वार। यहां एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए सीएम धामी ने कहा कि बदरीनाथ धाम में चढ़ावे की कथित चोरी के मामले की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी गई है और पुलिस ने भी एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कहा कि मंदिर में चोरी करना बेहद गंभीर अपराध है और दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि धार्मिक स्थलों से जुड़ी आस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने इस घटना को बेहद गंभीर बताते हुए कहा कि जांच कमेटी अपनी रिपोर्ट देगी और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी, 9.31 लाख नाम हटने व 1.29 लाख नए मतदाताओं के बाद अब 71.58 लाख मतदाता 

बता दें कि बदरीनाथ धाम में चढ़ावे में गड़बड़ी और चोरी के आरोप सामने आने के बाद बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने जांच कमेटी गठित की थी। इसके बाद पुलिस में मामला दर्ज कराया गया। एफआईआर दर्ज होने के बाद मामले की जांच तेज कर दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

सीएम धामी बुधवार को हरिद्वार प्रेमनगर आश्रम में आयोजित मोरारी बापू की रामकथा में शामिल होने पहुंचे थे। तेज बारिश के बीच उनका हेलीकॉप्टर गुरुकुल हैलीपैड पर उतरा, जिसके बाद वह कार्यक्रम स्थल पहुंचे। रामकथा कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा धर्मनगरी हरिद्वार में श्रीराम कथा का आयोजन सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि ऐसी धार्मिक कथाओं से समाज को सकारात्मक ऊर्जा मिलती है और भगवान श्रीराम का आशीर्वाद सभी पर बना रहे।

यह भी पढ़ें 👉  बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

मुख्यमंत्री ने आगामी हरिद्वार कुंभ की तैयारियों को लेकर भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कुंभ को भव्य और सफल बनाने के लिए तैयारियां तेजी से चल रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने मानसून सीजन की तैयारियों को लेकर कहा कि सरकार ने सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली हैं। संवेदनशील जिलों में अलर्ट जारी रहेगा और आपदा की स्थिति से निपटने के लिए विभागों को तैयार रखा गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report Chief Minister Pushkar Singh Dhami Devbhoomi News faith related to religious places haridwar news Hindi News News from the hills News From the Pahad strict action against those who play tricks Strict action will be taken against those who tamper with the faith associated with religious sites – Pushkar Singh Dhami uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More