टिप्पर की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक की मौत   

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

चम्पावत। चंपावत के मंच-तामली रोड पर स्थित घटोत्कच मंदिर के समीप शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। वहीं टिप्पर चालक मौके से फरार हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कूटी सवार युवक टिप्पर की चपेट में आ गया। हादसा इतना भीषण था कि युवक का सिर लगभग पूरी तरह से कुचल गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक अपने परिवार का इकलौता पुत्र था। इस हृदयविदारक घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें 👉  घर के आंगन से उठी मासूम की चीख, गुलदार के हमले ने परिवार की खुशियां छीनीं  

जानकारी के अनुसार हादसा उस समय हुआ जब चम्पावत से मंच तामली की ओर जा रहे टिप्पर (यूके 03 सीए 3277) की चपेट में दीपक जोशी की स्कूटी (यूके 03 डी 4097) आ गई। पर्यटकोंके घूमने-फ़िरने की जगहें

मृतक की पहचान मूल रूप से मोराड़ी/बनलेख निवासी व हाल निवासी आरएफसी गोदाम के समीप दीपक जोशी (20) पुत्र मुरली जोशी के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की कार्रवाई शुरू कर दी। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। साथ ही टक्कर मारने वाले वाहन और उसके चालक की पहचान के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। इस हादसे से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, जबकि क्षेत्र में शोक की लहर है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी, 9.31 लाख नाम हटने व 1.29 लाख नए मतदाताओं के बाद अब 71.58 लाख मतदाता 

ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राकेश बोहरा ने बताया है कि टिप्पर चढ़ाई की ओर जा रहा था, जबकि स्कूटी ढलान की ओर आ रही थी। इसी दौरान स्कूटी अनियंत्रित होकर टिप्पर के पिछले पहिये की चपेट में आ गई। कोतवाल बच्ची सिंह बिष्ट ने बताया कि सबका पंचनामा किया जा रहा है और पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। वहां को कब्जे में लिया गया है मामले की जांच की जा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report champawat news collision with tipper death of scooter rider Devbhoomi News Hindi News News from the hills News From the Pahad Road Accident Youth on scooter dies after being hit by a tipper; Uttarakhand News

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More