अखिल भारतीय किसान महासभा ने दिवंगत नेता की स्मृति में शोकसभा का किया आयोजन

ख़बर शेयर करें -
 
खबर सच है संवाददाता 
 
बागजाला/हल्द्वानी। अखिल भारतीय किसान महासभा की बागजाला कमेटी ने किसान महासभा के दिवंगत नेता सोहन लाल जी की स्मृति में शोकसभा का आयोजन कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान शोकसभा में पहुंचे दर्जनों लोगों ने 23 मई को दिवंगत हुए सोहन लाल जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
 
किसान महासभा के प्रदेश अध्यक्ष आनंद नेगी ने दिवंगत सोहन लाल को याद करते हुए कहा कि कुछ वर्षों से भाजपा सरकार की बागजाला व अन्य कच्ची बसासतों को उजाड़ने की भाजपा सरकार की नीति के खिलाफ अखिल भारतीय किसान महासभा के आंदोलन से वे जुड़े और पूरी तत्परता के साथ 2024 से बागजाला बचाने के आंदोलनों में हमेशा साथ रहे। 84 वर्ष की आयु में भी उनके अंदर गरीब, पिछड़ी जनता को न्याय दिलाने की लड़ाई लड़ने का जज्बा किसी नौजवान से कम नहीं था। बीमारी के बाद उनकी मृत्यु से बागजाला वासियों ने न्याय दिलाने के लिए लड़ाई लडऩे वाला एक शख्स खो दिया है। उनका जाना किसान महासभा और बागजाला वासियों के लिए बड़ा नुकसान है। 
 
वरिष्ठ नेता गणेश राम ने कहा कि सोहन लाल दशकों पुराने बागजाला निवासी थे। वे शुरुआत से ही बागजाला वासियों की समस्याओं को लेकर मुखर थे। वे समस्याओं के समाधान के लिए ग्रामवासियों को एकजुट करने और शासन–प्रशासन के समक्ष विभिन्न माध्यमों से समस्याओं को हल करने की मांग उठाते रहते थे। कई वर्षों तक रोडवेज में राज्यकर्मी के बतौर कार्यरत रहे।लेकिन ऊंचे अधिकारियों के भ्रष्टाचार और मनमानी के खिलाफ आवाज उठाते रहे। लेकिन व्यवस्था से खिन्न होकर नौकरी छोड़ दी। उनका जाना हम सभी के लिए काफी दुखभरा है।
 
किसान महासभा ने दिवंगत सोहन लाल की जीवनसाथी लीला देवी व उनके परिजनों को सांत्वना देते हुए उनको ढाढ़स बंधाते हुए कहा कि अन्याय, उत्पीड़न, शोषण, अत्याचार, उजाड़ने के खिलाफ और जनता के अधिकारों के लिए किसान महासभा को मजबूत बनाकर जन संघर्षों  को आगे बढ़ाने होगा।
 
 
श्रद्धांजलि सभा में बागजाला कमेटी सचिव वेदप्रकाश, चंद्रप्रकाश, हरिशचंद्र, चंदन सिंह मटियाली, हेमा देवी, मीना भट्ट, यासीन , विमला देवी, अब्दुल सईद, दौलत सिंह कुंजवाल, जमील खान, रेशमा, ललित मटियाली,नंदी देवी,शांति देवी, हीरा देवी, ललिता देवी, आनंद राम, प्रेम सिंह नयाल ,कविता देवी, कौशल्या, उमा देवी, शुभ कुमार, दक्ष, शगुन टम्टा, दृष्टि, मंजू देवी, कलावती देवी, प्रगति प्रकाश, दीपिका, पूजा,महेश चंद्र, इरफान,  हेमा , महेंद्र, मंजू देवी सहित कई ग्राम वासी मौजूद थे।
 
 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: All India Kisan Mahasabha All India Kisan Mahasabha organized a condolence meeting in the memory of the late leader Bagjala/Haldwani News organized a condolence meeting in the memory of the late leader uttarakhand news अखिल भारतीय किसान महासभा उत्तराखण्ड न्यूज दिवंगत नेता की स्मृति में शोकसभा आयोजित बागजाला/हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी दिनेश आर्य होंगे उत्तराखण्ड से राज्यसभा प्रत्याशी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड से राज्यसभा चुनाव के लिए दिनेश आर्य को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति ने रविवार को उनके नाम पर मुहर लगाते हुए प्रत्याशियों की सूची जारी की। यह भी पढ़ें 👉  भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: […]

Read More
उत्तराखण्ड

पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड में छात्रसंघ चुनाव संपन्न होने के बाद एनएसयूआई ने संगठन के भीतर बड़ी कार्रवाई की है। छात्र संगठन ने चमोली के जिला अध्यक्ष विपिन फर्स्वाण समेत पांच विश्वविद्यालय प्रतिनिधियों को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया है। एनएसयूआई के प्रदेश […]

Read More