शहर के अंदर से सभी कबाड़ की दुकानें होगी बाहर- मंडलायुक्त

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

नैनीताल। विगत दिवस उधम सिंह नगर में कबाड़ की दुकान से हुए गैस रिसाव की घटना के बाद आयुक्त ने शहर के अंदर बनी कबाड़ की दुकानों का निरीक्षण किया जहां पर आयुक्त को कई अनियमितता मिली। जिसके बाद आयुक्त ने एसडीएम नैनीताल को कबाड़ की दुकानों को शहर से बाहर करने के निर्देश देते हुए कहा की कबाड़ की दुकानें अवैध रूप से शहर के अंदर स्थापित की गई है। कबाड़ व्यवसाय करने वाले सरकारी जमीनों पर अवैध रूप से काबिज हैं लिहाजा इन्हें जल्द से जल्द शहर से बाहर किया जाए। इन दुकानों से उधम सिंह नगर में हुई जैसी घटना शहर में दोबारा घट सकती है। लिहाजा शहर के अंदर से कबाड़ की दुकानों को बाहर किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  वायरल वीडियो पर एसएसपी नैनीताल की त्वरित कार्यवाही : हाथ में बेल्ट लहराकर राहगीरों को डराने वाले युवक गिरफ्तार 


इस दौरान आयुक्त ने सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी देखते हुए नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को जमकर फटकार लगाई गंदगी साफ करवाने के निर्देश दिए । वहीं सड़कों के किनारे रखी गई निर्माण सामग्री पर भी आयुक्त ने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित लोगों के खिलाफ चालानी कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। इसके बाद आयुक्त ने बीडी पांडे अस्पताल का निरीक्षण किया। जहां आयुक्त को सभी स्थितियां सामान्य मिली। बीडी पांडे अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर वी के पुनेरा ने आयुक्त से अस्पताल के महिला प्राइवेट वार्ड के संचालन के लिए कर्मचारियों की नियुक्ति की मांग की। निरीक्षण के दौरान विकास प्राधिकरण सचिव पंकज उपाध्याय, अधिशासी अभियंता दीपक गुप्ता, अधिशासी अभियंता विपिन चौहान, प्रियंका पांडे, सीओ विभा दीक्षित, पर्यटन अधिकारी विजेंद्र पांडे, डीएस बिष्ट, सीएम साह समेत अन्य लोग मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  16 वर्षीय नाबालिग से शादी का आरोपी दूल्हा, उसका भाई एवं माता-पिता सहित पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: All junk shops will be outside the city - Commissioner nainital news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

16 वर्षीय नाबालिग से शादी का आरोपी दूल्हा, उसका भाई एवं माता-पिता सहित पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। हल्द्वानी के चोरगलिया थाना क्षेत्र में एक 16 साल की नाबालिग की शादी रचाने का मामला सामने आया है। पुलिस तक शिकायत की भनक लगने के बाद ससुरालियों ने पीड़िता को मायके भेज दिया।   चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की ओर से की गई काउंसलिंग में […]

Read More
उत्तराखण्ड

लावारिस पशु से टकराकर काठगोदाम निवासी पुलिस कांस्टेबल की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। गश्त के दौरान हुई एक दर्दनाक दुर्घटना में ट्रांजिट कैंप कोतवाली में तैनात कॉन्स्टेबल भुवन आर्या की मौत हो गई। हादसा पंतनगर क्षेत्र में शुक्रवार रात को हुआ। यह भी पढ़ें 👉  पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More