नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप :  भड़के जनाक्रोश के बाद होटल में तोड़फोड़; प्रबंधन भी जांच के घेरे में

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

ऋषिकेश। यहां नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म की घटना से नाराज लोगों ने उस होटल में तोड़फोड़ कर विरोध जताया, जहां वारदात होने का आरोप है। ऋषिकेश में सामने आए इस शर्मनाक कृत्य में जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, होटल प्रबंधन की भूमिका भी सवालों के घेरे में आती जा रही है।पुलिस फरार आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने एम्स ऋषिकेश पहुंचकर पीड़िता और उसके परिजनों से मुलाकात की और उन्हें न्याय व सुरक्षा का भरोसा दिलाया। उन्होंने एसपी देहात जया बलूनी और कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह बिष्ट से फोन पर घटना की जानकारी ली। कंडवाल ने पुलिस अधिकारियों को फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश तेज करने और मामले में कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  घर के आंगन से उठी मासूम की चीख, गुलदार के हमले ने परिवार की खुशियां छीनीं  

कुसुम कंडवाल ने घटना को बेहद गंभीर बताते हुए कहा सोशल मीडिया के जरिए नाबालिग छात्रा को ऋषिकेश बुलाना, बहला-फुसलाकर होटल ले जाना और कथित तौर पर नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करना प्रथम दृष्टया सुनियोजित साजिश का हिस्सा प्रतीत होता है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की सोशल मीडिया गतिविधियों पर नजर रखने और उन्हें ऑनलाइन सुरक्षा के प्रति जागरूक करने की अपील की।

मामला पुराने रेलवे स्टेशन के समीप चेला चेतराम मार्ग स्थित होटल से जुड़ा है। पुलिस जांच में होटल की व्यवस्थाओं को लेकर कई गंभीर सवाल सामने आए हैं। आरोप है कि होटल में कमरा उपलब्ध कराने से पहले पहचान संबंधी दस्तावेजों की पर्याप्त जांच नहीं की जाती थी और कथित तौर पर अतिरिक्त रकम लेकर कमरे दिए जाते थे। कुछ मामलों में अधूरे पहचान दस्तावेजों के आधार पर कमरे उपलब्ध कराने की बात भी जांच में सामने आई है।

यह भी पढ़ें 👉  भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

होटल की सीसीटीवी व्यवस्था भी पुलिस जांच के दायरे में है। जांच के दौरान कैमरे बंद होने की बात सामने आई है।इसके पीछे बिजली नहीं होने का कारण बताया गया, लेकिन पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि सीसीटीवी किन परिस्थितियों में बंद हुए और क्या इन्हें जानबूझकर बंद किया गया था। होटल में कथित अनैतिक गतिविधियों से जुड़े पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

महिला आयोग ने होटल संचालकों की निगरानी व्यवस्था को लेकर भी सख्त रुख अपनाया है। अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने पुलिस महानिदेशक को पत्र भेजकर प्रदेश के सभी होटलों में कम से कम तीन माह का सीसीटीवी बैकअप अनिवार्य करने की मांग की है। उनका कहना है कि इससे पुलिस, महिला आयोग और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट को संदिग्ध गतिविधियों की जांच में महत्वपूर्ण मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी दिनेश आर्य होंगे उत्तराखण्ड से राज्यसभा प्रत्याशी 

उन्होंने यहभी निर्देश दिए कि वैध पहचान पत्र और आयु सत्यापन के बिना नाबालिगों को कमरा देने वाले होटल संचालकों को चिह्नित किया जाए और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर पॉक्सो एक्ट समेत अन्य संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाए। फिलहाल पुलिस फरार आरोपी की गिरफ्तारी के साथ होटल मालिक और मैनेजर की भूमिका तथा होटल में हुई कथित अनियमितताओं की भी जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report Allegations of rape of a minor sparks public outrage Allegations of rape of a minor: Public outrage sparks hotel vandalism; management also under scrutiny Devbhoomi News Hindi News hotel vandalized; management also under scrutiny News from the hills News From the Pahad rishikesh news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज ऋषिकेश न्यूज नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप भड़का जनाक्रोश होटल में तोड़फोड़; प्रबंधन पर भी आरोप

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More