अल्मोड़ा। सल्ट क्षेत्र में बरामद 161 जैलेटिन ट्यूबों से जुड़ी गुत्थी अल्मोड़ा पुलिस ने मात्र कुछ दिनों में सुलझा ली।एसएसपी की ओर से बनाई गई विशेष टीमों ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया।
जानकारी के अनुसार 21 नवंबर की रात राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डभरा के पास झाड़ियों से 161 जैलेटिन ट्यूब बरामद हुई थी। विस्फोटक सामग्री मिलने के बाद सल्ट थाना पुलिस ने धारा 4(क) विस्फोटक पदार्थ अधिनियम / 288 बीएनएस में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।
एसएसपी देवेंद्र पींचा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एएसपी हरबंस सिंह और सीओ रानीखेत विमल प्रसाद के नेतृत्व में चार टीम गठित की। बम डिस्पोज़ल स्क्वाड, डॉग स्क्वाड, एलआईयू, आईआरबी और स्थानीय पुलिस कोभी मौके पर भेजकर घटनास्थल के आसपास सघन तलाशी अभियान चलाया गया।
पुलिस टीम ने प्रशांत कुमार बिष्ट 35 निवासी गरसारी, पाटी चंपावत को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने बताया कि वर्ष 2016-17 में उसने तीन किलोमीटर सड़क निर्माण का ठेका लिया था।वर्ष2018 में चट्टान मिलने पर उसके पार्टनर लवी ने किसी से बातचीत कर जैलेटिन ट्यूब मंगाई थीं जो काम खत्म होने के बाद कमरे में ही पड़ी रह गई थीं। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने डभरा सड़क निर्माण के दौरान कमरा किराए में लिया था। छह से सात साल तक किराये का कमरा खाली नहीं कर पाया था। जून 2025 में मकान मालिक हिम्मत सिंह ने उससे संपर्क किया, लेकिन वह नहीं आया। इसके बाद कमरे का ताला तोड़कर सफाई कराई गई। मजदूरों ने कमरे से निकले सामान, जिनमें जैलेटिन ट्यूब भी शामिल थीं को अनजाने में झाड़ियों में फेंक दिया। मकान मालिक को इस सामग्री के विस्फोटक होने की जानकारी नहीं थी।
अल्मोड़ा पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए कुछ ही दिनों में मामले का खुलासा कर संभावित खतरे को टाल दिया है। प्राथमिक जांच पूरी होने के बाद अब पुलिस प्रकरण से जुड़े अन्य पहलुओं और संभावित सहयोगियों की भी गहराई से जांच कर रही है, ताकि पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सके।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा ने बताया कि जिलेटिन की 161 छड़ जिसकी थी उसे गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]