20 बीघा जमीन को कब्जा मुक्त कराने के साथ ही अब इस जमीन पर तैयार की जा रही विकास योजना तैयारी – गजराज बिष्ट

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
6 जून को सीएम धामी द्वारा विधिवत उद्घाटन के साथ श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खुल जायेगा कालू साईं बाबा मंदिर – मेयर हल्द्वानी
 
हल्द्वानी। नगर निगम में विकास कार्यों को लेकर मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने नगर सभागार में प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि नगर निगम क्षेत्र में पिछले महीने चलाए गए अतिक्रमण विरोधी अभियान के तहत करीब 20 बीघा जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया है। अब यह जमीन नगर निगम के नियंत्रण में है और इस पर विकास योजना तैयार की जाएगी।
 
मेयर ने बताया कि नगर निगम की भूमि पर लंबे समय से कुछ लोग अवैध रूप से काबिज थे, जिन्हें हटाया गया है। साथ ही नगर निगम के अंतर्गत करीब 600 दुकानदारों को नोटिस जारी कर नवीनीकरण का निर्देश दिया गया है ताकि निगम की आय में वृद्धि हो सके।
 
प्रेस वार्ता के दौरान मेयर बिष्ट ने यह भी जानकारी देते हुए कहा कि नगर निगम द्वारा 1800 रेडी ठेला संचालकों को प्रमाण पत्र जारी किए गए हैं। इससे उनकी पहचान सुनिश्चित होने के साथ ही शहर में आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण लगाने में मदद मिली है।दमुवाढूंगा क्षेत्र के निवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को ध्यान में रखते हुए अब वहां हाउस टैक्स लागू करने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा एडीबी, जल संस्थान और लोक निर्माण विभाग द्वारा निगम क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ मेयर ने बताया कि आगामी 6 जून को कालू साईं बाबा मंदिर को शिफ्ट किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंदिर का विधिवत उद्घाटन कर इसे श्रद्धालुओं के दर्शन हेतु खोल दिया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों से शहर में पांच वॉटर टैंक का निर्माण भी किया जा रहा है, जिससे हल्द्वानी की पेयजल व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 20 bighas of land freed from encroachment 20 बीघा जमीन कब्जा मुक्त Along with freeing 20 bighas of land from encroachment development plan is being prepared on the land Haldwani news Municipal corporation haldwani news now a development plan is being prepared on this land - Gajraj Bisht Press conference uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज जमीन पर तैयार की जा रही विकास योजना तैयारी नगर निगम हल्द्वानी न्यूज प्रेस वार्ता हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को छह राज्यों के राज्यपालों की नियुक्ति की घोषणा की। इसके तहत डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के बाद प्रदेश के संवैधानिक प्रमुख के रूप में उनकी नई भूमिका को लेकर चर्चाएं […]

Read More
उत्तराखण्ड

25 लाख रूपये की लागत से बनने वाले जन मिलन केंद्र का हल्द्वानी विधायक ने किया शिलान्यास एवं भूमि पूजन

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –          खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने अपनी पूजनीय माताजी, स्वर्गीय डॉ. इंदिरा हृदयेश के विकास कार्यों एवं जनसेवा की विरासत को आगे बढ़ाते हुए आज अपनी विधायक निधि से स्वीकृत श्री लटूरिया महाराज आश्रम के मंदिर परिसर में ₹25लाख की लागत से […]

Read More
उत्तराखण्ड

स्कूटी रपटने से बारिश के उफनते नाले में बहा 19 वर्षीय युवक जबकि साथी युवक घायल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  बेरीनाग। बारिश के बीच उफनते बरसाती नाले में स्कूटी रपटने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया।  जानकारी के अनुसार, सोमेश्वर तहसील के तिलौड़ा और नैनोली गांव निवासी दो युवक किराये की स्कूटी संख्या यूके-01-आईटीए -4789 से दो दिन पहले घूमने […]

Read More