चुनावी माहौल के बीच दल-बदल और सियासी समीकरणों का दौर शुरू, कई बड़े नेताओं के कांग्रेस में शामिल होने की खबर

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

देहरादून। चुनावी माहौल के बीच दल-बदल और सियासी समीकरणों का दौर शुरू हो गया है। इसी कड़ी में कई बड़े नेताओं के इंडियन नेशनल कांग्रेस में शामिल होने की खबर सामने आई है।

सूत्रों के अनुसार, शनिवार को नई दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व की मौजूदगी में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, नारायण पाल और भीमलाल आर्य समेत कुल छह नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  एम्स किच्छा फर्जी नियुक्ति मामला: आउटसोर्स एजेंसी के कार्यालय से कंप्यूटर-लैपटॉप सील, मैनेजर विनायक जांच के घेरे में   

बताया जा रहा है कि 2022 में रुद्रपुर सीट से टिकट न मिलने के कारण नाराज होकर राजकुमार ठुकराल ने भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। वहीं, सितारगंज के पूर्व विधायक नारायण पाल पहले बहुजन समाज पार्टी में सक्रिय रहे, बाद में कांग्रेस में शामिल हुए, लेकिन 2022 में टिकट न मिलने पर उन्होंने पार्टी छोड़ दी थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी, 9.31 लाख नाम हटने व 1.29 लाख नए मतदाताओं के बाद अब 71.58 लाख मतदाता 

इसी क्रम में टिहरी जिले के घनसाली से पूर्व विधायक भीमलाल आर्य भी एक बार फिर कांग्रेस का दामन थामने जा रहे हैं। इनके साथ 2019 में रुड़की नगर निगम से निर्दलीय मेयर चुने गए गौरव गोयल भी कांग्रेस में शामिल होंगे। मेयर बनने के बाद वे भाजपा में चले गए थे, लेकिन कार्यकाल पूरा होने से पहले ही उन्होंने इस्तीफा दे दिया था।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य निर्वाचन आयुक्त पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा -  प्रमोद तिवारी  

इसके अलावा भीमताल से लाखन नेगी और मसूरी के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करेंगे।

सूत्रों के मुताबिक, ये सभी नेता नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी कार्यालय में औपचारिक रूप से पार्टी जॉइन करेंगे। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल भी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दिल्ली रवाना हो चुके हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: a period of defections and political equations has begun Amid the election atmosphere dehradun news Election atmosphere News of several prominent leaders joining the Congress political news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज चुनावी माहौल दल-बदल और सियासी समीकरणों का दौर शुरू देहरादून न्यूज राजनीतिक समाचार

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More