आवारा गाय बैलों से हो रही दुर्घटनाओं के लिए सरकार की कार्यप्रणाली जिम्मेदार – आनंद नेगी  

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
लालकुआं। अखिल भारतीय किसान महासभा के प्रदेश अध्यक्ष आनन्द सिंह नेगी ने आवारा गोवंश के लिए भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि भाजपा की पूंजी परस्त नीति के चलते जिस तरह देश के सार्वजनिक संस्थानों व उपक्रमों को अपने चन्द कारपोरेट मित्रों के हवाले किया जा रहा है उसी तरह से देश के किसानों से उनकी खेती – किसानी पूंजीपतियों के हवाले करने के लिए तीन कृषि कानून और पशुपालकों से उनके पशु – पशुपालन व्यवसाय  को पूंजीपतियों के हवाले करने के लिए गोवंश संरक्षण कानून लाकर आज पशुपालकों को अपना गोवंश आवारा छोड़ने को विवश कर दिया है। 
 
उन्होंने कहा कि आज देश – प्रदेश में हजारों लोग आवारा गोवंश के चपेट में आकर अपना जीवन खो बैठे हैं।आवारा गोवंश के चलते किसानों की फसलैं चौपट हो गई हैं। लालकुआँ क्षेत्रान्तर्गत हजारों आवारा गोवंश विचरण कर रहा है जिसका यदि मूल्यांकन किया जाय तो करोड़ों का नुकसान पशुपालकों को हुआ है। इसी तरह किसानों को अपनी फसल बचाने के लिए करोड़ों की कंटीली तारों से तार बाड़ करने को विवश होना पड़ा है। जिन किसानों ने अपनी खराब आर्थिक स्थिति से रस्सियों, पुरानी साड़ियों या डोरियों से अपनी फसलों की घेर बाड़ की है उनकी फसलों को घेर बाड़ तोड़ कर आवारा गोवंश चट कर दे रहे हैं, जिससे बहुत सारे किसानों ने फसलें बोना बन्द कर दिया है। नेगी ने कहा कि अखिल भारतीय किसान महासभा और भाकपा माले ने आवारा गोवंश से हो रहे किसानों, पशुपालकों व आम जन के जानमाल के नुकसान को रोकने के लिए 7 अगस्त को तहसील लालकुआँ में आवारा गोवंश को तीन सप्ताह के भीतर अन्यत्र छोड़ने या उनकी व्यवस्था करने के लिए उप जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन तहसीलदार लालकुआँ को सोंपा था। जिसपर तहसीलदार ने आश्वासन भी दिया था परन्तु अभी भी समस्या जस की तस बनी हुई है। प्रशासन के उदासीन और नकारात्मक रवैये से दुखी होकर अब जनता ने खुद ही इस समस्या का समाधान करने के लिए क्षेत्रान्तर्गत नुकसान कर रहे और आतंक फैला रहे आवारा गोवंश जो सरकार के गोवंश की बिक्री पर लगाई गई रोक के कारण हुए हैं। इसलिए आवारा हुए गोवंश को सरकारी आवारा गोवंश मानकर सरकार के हवाले करने के लिए दिनांक 18 सितम्बर को तहसील लालकुआँ में बन्द करने का निर्णय ले लिया है। इसके लिए पूरे बिन्दुखत्ता क्षेत्र में गांव गांव बैठकें और किसान कमेटियों का गठन किया जा रहा है। 18 सितंबर के आह्वान को सफल बनाने के लिए इन सभी कमेटियों के पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक 8 सितंबर को दीपक बोस भवन कार रोड बिंदुखत्ता में होगी।
 
 
 
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  घने बादलों में फंसा हेलीकॉप्टर : 15 मिनट तक अटकी रहीं सांसें, पायलट की सूझबूझ से राज्य मंत्री समेत सभी सुरक्षित
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accidents caused by stray cows and bulls lalkuan news the functioning of the government is responsible The functioning of the government is responsible for the accidents caused by stray cows and bulls - Anand Negi uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में कनिष्ठ अभियंताओं के पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर अहम आदेश दिया है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकल पीठ ने 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस फैसले […]

Read More