संविधान दिवस पर संविधान बचाने को लें संकल्प – आनन्द सिंह नेगी 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
हल्द्वानी। लेवर कोड कानून के जरिये श्रमिकों को गुलाम बनाने के खिलाफ आज संविधान दिवस पर राष्ट्रव्यापी विरोध में अखिल भारतीय किसान महासभा बागजाला के किसानों ने लेवर कोड रद्द करने की मांग को अपना पूरा समर्थन व्यक्त करते हुए एवं बागजाला को मालिकाना हक और निर्माण कार्यों पर लगी रोक हटाने के लिए पिछले 100 दिनों तक चले आन्दोलन स्थल के सामने लेबर कोड की प्रतियां जलाकर विरोध दर्ज किया। 
 
इस अवसर पर अखिल भारतीय किसान महासभा के प्रदेश अध्यक्ष आनन्द सिंह नेगी ने कहा आज फासीवादी निजाम हम पर हुकूमत कर रहा है। आज संविधान दिवस है मोदी सरकार ने हमारे संवैधानिक संस्थाओं पर पूरा नियन्त्रण कर कल्याणकारी राज्य की अवधारणा को उलटने का काम शुरू कर दिया है। नागरिकों को उनके घर, जमीन, पशुधन, पानी, बिजली, शिक्षा, चिकित्सा से ही बेदखल करने का काम नहीं हो रहा बल्कि हमारे अभिव्यक्ति और विरोध करने का संवैधानिक अधिकार को भी रोंदा जा रहा है।विदेशी फिरंगियों द्वारा कम्पनी राज लाकर हिन्दुस्तान को गुलाम बनाया गया। आज भाजपा का मोदी राज स्वदेशी फिरंगियों के बतौर हुकूमत करते हुए देश को फिर से कम्पनी राज कायम करने के लिए देश के श्रम सहित सभी संसाधन कारपोरेट के हवाले कर रही है। आजादी के लिए क्रान्तिकारियों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान और त्याग से बने आजाद भारत के संविधान को बचाने के लिए मजदूरों, किसानों, पशुपालकों और सभी मेहनतकश आवाम को एकजुट होकर आज के फासीवादी निजाम को सत्ता से बाहर करने के लिए संकल्पित होकर संघर्ष करना होगा। 
 
प्रतिवाद में किसान महासभा बागजाला की अध्यक्षा डॉ उर्मिला रेंशवाल, विमला देवी, मीना भट्ट, हेमा देवी, हेमलता, सुनीता, शोभा, चन्दन सिंह मटियाली, दिनेश चन्द्र, पार्वती, हेमा आर्या, सुमित, आदि सम्मिलित रहे । 
 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Constitution Day Haldwani news pledge to save the Constitution program of All India Kisan Mahasabha Bagjala Take a pledge to save the Constitution on Constitution Day - Anand Singh Negi uttarakhand news अखिल भारतीय किसान महासभा उत्तराखण्ड न्यूज संविधान दिवस संविधान बचाने का संकल्प हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More