तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत पर गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस चौकी पहुंच आरोपी चालक की पिटाई के साथ ही चौकी में करी तोड़फोड़

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

हरिद्वार। हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे पर बुधवार देर शाम तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसके साथ मौजूद दो अन्य युवक घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस चौकी पहुंच जमकर हंगामा किया और हिरासत में लिए गए आरोपी चालक की पिटाई कर दी। जब पुलिस ने ग्रामीणों से आरोपी को बचाने की कोशिश की तो उग्र भीड़ ने चौकी में भी तोड़फोड़ कर दी।

 

यह भी पढ़ें 👉  फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी कर रहे 10 शिक्षकों की सेवा समाप्त, नियुक्ति प्रक्रिया पर उठे सवाल 

प्राप्त जानकारी के अनुसार कांगड़ी क्षेत्र निवासी प्रवेश किमोठी अपने दो साथियों के साथ बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे पर एक तेज गति से आ रही कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि प्रवेश किमोठी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के तुरंत बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार चालक को हिरासत में ले लिया और उसे नजदीकी पुलिस चौकी में बैठा दिया। जैसे ही युवक की मौत की खबर परिवार और गांव में पहुंची, बड़ी संख्या में परिजन और ग्रामीण चौकी पहुंच गए।

यह भी पढ़ें 👉  2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आक्रोशित लोगों ने पुलिस चौकी के भीतर घुसकर आरोपी चालक के साथ मारपीट की। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने बीच-बचाव की कोशिश की लेकिन भीड़ का गुस्सा बढ़ता गया। हंगामे के दौरान चौकी परिसर में तोड़फोड़ की भी सूचना है।

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी और श्यामपुर कोतवाली प्रभारी मनोहर भंडारी मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराने का प्रयास किया। देर रात तक चौकी पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही, जिससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस ने अतिरिक्त बल तैनात कर स्थिति को नियंत्रण में लेने की कोशिश शुरू कर दी है। हादसे के कारणों और चौकी में हुई तोड़फोड़ के मामले की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news Angry family members and villagers reached the police station after a bike rider died due to a collision with a speeding car and thrashed the accused driver and vandalized the police station Bike rider died due to a collision with a speeding car. Angry family members and villagers reached the police station and thrashed the accused driver and vandalized the police station haridwar news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज गुस्साए परिजनों और ग्रामीण तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत दुर्घटना न्यूज पुलिस चौकी पहुंच आरोपी चालक की करी पिटाई के साथ चौकी में तोड़फोड़ हरिद्वार न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More