नाबालिग किशोरी के दुष्कर्म से आक्रोशित जनता ने आरोपी का सिर मुंडवाने के साथ ही कालिख पोतकर घुमाया बाजार में 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

श्रीनगर। यहां तहसील कीर्तिनगर के राजस्व क्षेत्र में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने आरोपी का सिर मुंडवाया और कालिख पोतकर बाजार क्षेत्र में घुमाया। जिसके बाद राजस्व पुलिस ने पीड़िता के चाचा की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुराचार व पोक्सो की धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए  आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ नाबालिग किशोरी को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेज दिया है। नाबालिग किशोरी गर्भवती बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

तहसील कीर्तिनगर के राजस्व क्षेत्र स्थित गांव में एक नाबालिग किशोरी के पेट का आकार बड़ा होने पर मां ने उसे उसके स्वास्थ्य के बारे में पूछा। नाबालिग ने किसी तरह से स्वास्थ्य खराब नहीं होने की बात कही। जिस पर मां व अन्य परिजनों ने डांटकर पूछा, तो किशोरी ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना की जानकारी परिजनों को दी। घटना के सामने आने पर क्षेत्र के आक्रोशित स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़कर उसका सिर मुंडावा दिया और कालिख पोतकर बाजार क्षेत्र में घुमा दिया। जिसके बाद राजस्व पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एसडीएम कीर्तिनगर सोनिया पंत ने बताया कि नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ ही नाबालिग किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है। नाबालिग किशोरी गर्भवती है, लेकिन कितने माह की है, इसकी पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। आरोपी बिहार का मूल निवासी है, जो क्षेत्र में मिस्त्री का कार्य करता है। लंबे समय से इस क्षेत्र में लोगों के घर बनाने का काम करता आ रहा है। मामले को रेगुलर पुलिस को हस्तांतरित किए जाने के लिए डीएम टिहरी को पत्र भेजा गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Angered by the rape of a minor girl Srinagar news the public shaved the accused's head and blackened it and paraded it in the market Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]

Read More
उत्तराखण्ड

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More