कार के कांवर से टकराने पर गुस्साएं कावड़ियों ने लाठी डंडों से किया हमला, पुलिस ने तीन लोगो को किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हरिद्वार। यहां बहादराबाद थाना क्षेत्र में कांवड़ से कार टकरा जाने पर गुस्साएं कावड़ियों ने लाठी डंडों से हमला कर कार को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। इतना ही नहीं कार सवारों के साथ भी मारपीट की। हंगामे की सूचना पर शांतरशाह चौकी प्रभारी खेमेंद्र गंगवार मौके पर पहुंचे और कार सवारों को बचाने के साथही फोर्स बुलाकर दोनों पक्षों को चौकी ले जाया गया। जिनमें से 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने किया एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का शुभारंभ 

जानकारी के अनुसार हरियाणा के सोनीपत से आए लोग गंगा जल लेकर कार से लौट रहे थे। तभी उनकी कार सहारनपुर के गंगोह से आए कांवड़ियों की कांवड़ से टकरा गई। कांवड़ टकरा जाने से नाराज कांवड़िए और उसके साथियों ने कार पर डंडों से हमला कर दिया। फिर कार सवारों को भी बाहर निकालकर पीटा। इतना ही नहीं लाठी डंडों से हमला करके कार को चकनाचूर कर दिया। कार सवारों ने दोबारे गंगा जल लाने की बात भी कही, लेकिन कांवड़ियों ने उनकी एक न सुनी। इसी बीच हंगामे की सूचना एवं ट्रेफिक अब्यवस्थित होने पर बहादराबाद थाना इंचार्ज नरेश राठौर और चौकी प्रभारी खेमेंद्र गंगवार आदि की टीम ने मोर्चा संभाला और स्थिति को नियंत्रित किया। इसके बाद दोनों ही पक्षों को शांतरशाह चौकी ले जाया गया और कार मालिक की तहरीर पर  मुकदमा दर्ज कर 3 लोगों को हिरासत में लिया गया है। तीनों कावड़िए सहारनपुर के गंगोह के रहने वाले हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Angry Kanwars attacked with sticks Angry Kanwars attacked with sticks after car collided with Kanwar Car collided with Kanwar haridwar news police arrested three people three people arrested on woman's complaint uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज कार कांवर से टकराई गुस्साएं कावड़ियों ने लाठी डंडों से किया हमला महिला की शिकायत पर तीन लोग गिरफ्तार हरिद्वार न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने किया एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, देहरादून में आयोजित एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता 20 अगस्त तक आयोजित की जाएगी।   मुख्यमंत्री ने देश-विदेश से […]

Read More
उत्तराखण्ड

आशा यूनियन के साथ 22 नवंबर को ऐक्टू द्वारा देहरादून में होगा विशाल प्रदर्शन

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    मोदी सरकार एनएचएम का बजट घटाकर आशाओं के नियमितीकरण के लिए बाधा खड़ी कर रही है : राजीव डिमरी   हल्द्वानी। ऐक्टू से संबद्ध उत्तराखण्ड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हल्द्वानी में हुई. बैठक की शुरुआत ऐक्टू प्रदेश अध्यक्ष रहे कामरेड […]

Read More