प्रस्तावित फेस्ट की अनुमति रद्द होने पर नाराज छात्र उतरे सड़क पर, पुलिस ने किया लाठीचार्ज   

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

देहरादून। प्रस्तावित फेस्ट की अनुमति रद्द होने पर प्रेमनगर के एक निजी विश्वविद्यालय में हंगामा हो गया। नाराज छात्र बड़ी संख्या में कॉलेज परिसर के बाहर जमा हो गए, जिससे सड़क पर भारी जाम लग गया और यातायात बाधित हो गया। 

स्थिति बिगड़ने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रों को समझाने का प्रयास किया। इस दौरान कुछ छात्रों और पुलिस के बीच नोकझोंक हो गई, जिसके बाद माहौल और ज्यादा तनावपूर्ण हो गया। हालात काबू से बाहर होते देख पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया और लाठीचार्ज कर दिया। घटना के बाद छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए, जिससे मामला और गरमागया। बढ़ते विवाद को देखते हुए एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने तुरंत संज्ञान लिया और पूरे प्रकरण की विभागीय जांच के आदेश दिए। साथ ही शुरुआती कार्रवाई में दो पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी, 9.31 लाख नाम हटने व 1.29 लाख नए मतदाताओं के बाद अब 71.58 लाख मतदाता 

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। फिलहाल विश्वविद्यालय परिसर और आसपास के इलाके में स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हल्द्वानी का विस्तार : तीन न्याय पंचायत अध्यक्षों की नियुक्ति  

एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की गई है और मामले की जांच जारी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Angry students took to the streets after permission for the proposed fest was cancelled dehradun news police resorted to lathicharge students created ruckus after permission for the proposed fest was cancelled uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज देहरादून न्यूज प्रस्तावित फेस्ट की अनुमति रद्द होने पर छात्रों का हंगामा

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More