अंकित मर्डर केस ! हत्याकांड में शामिल माही की नौकरानी और नौकर ने खोले राज, पुलिस ने दोनों को भेजा जेल  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। होटल कारोबारी अंकित चौहान हत्याकांड में शामिल हत्यारोपी नौकरानी और नौकर को हल्द्वानी पुलिस ने पश्चिमी बंगाल से गिरफ्तार किया है। इससे पहले हत्याकांड की मुख्य आरोपी माही उर्फ डोली और उसके प्रेमी दीप कांडपाल और सपेरे रामनाथ को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। 

आज एसएसपी पंकज भट्ट ने हत्याकांड से जुड़े दो आरोपियों की गिरफ्तारी कर प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि पुलिस और एसओजी टीम ने राम अवतार और ऊषा को पश्चिमी बंगाल के मालदा से गिरफ्तार किया।नैनीताल पुलिस ने दोनों पर 50-50 हजार का ईनाम घोषित किया था। उल्लेखनीय है कि 15 जुलाई को कारोबारी अंकित चौहान की लाश उसी की कार में तीनपानी बाईपास के पास मिली थी, जिसके बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चिकित्सकों ने सांप के काटने की पुष्टि की थी। पुलिस की जांच में अंकित की हत्या का मामला सामने आया। उसके बाद पुलिस ने हत्याकांड में सपेरे रामनाथ को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद रामनाथ ने हत्याकांड के सारे राज खोल दिए। जिसमें हत्याकांड शामिल माही और उसके प्रेमी दीप कांडपाल और नौकरानी उषा और उसका पति रामअवतार के शामिल होने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने माही और उसके प्रेमी दीप कांडपाल को रुद्रपुर से गिरफ्तार किया। हत्याकांड के बाद फरार चल रहे नौकरानी उषा और उसका पति राम अवतार को पुलिस और एसओजी की टीम ने पश्चिमी बंगाल से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में ऊषा ने बताया कि दो साल पहले माही का इनसे संपर्क हुआ। ऊषा उसके घर पर झाड़ू पोछा और खाना बनाने का काम करती थी। ऊषा और माही दोनों को शराब पीने की आदत थी। ऐसे में अक्सर दोनों साथ बैठकर शराब पीते थे। कभी कभी माही ऊषा की झोपड़ी में भी चली जाती थी। इसी बात को लेकर अंकित चिढ़ता था। ऊषा के पति ने जिस जमीन पर झोपड़ी बना रखी थी। उस खेत मालिक को अंकित ने भड़का दिया। जिससे मालिक ने उससे जमीन खाली करवा दी। जिस कारण वह अंकित से रंजिश रखने लगे थे। माही द्वारा जब अंकित की हत्या का प्लान बनाया तो वह भी शामिल हो गए। हत्याकांड के बाद वह फरार हो गए। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Ankit murder case! Mahi's maid and servant involved in the murder opened the secret crime news Haldwani news police sent both to jail Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने किया एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, देहरादून में आयोजित एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता 20 अगस्त तक आयोजित की जाएगी।   मुख्यमंत्री ने देश-विदेश से […]

Read More
उत्तराखण्ड

आशा यूनियन के साथ 22 नवंबर को ऐक्टू द्वारा देहरादून में होगा विशाल प्रदर्शन

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    मोदी सरकार एनएचएम का बजट घटाकर आशाओं के नियमितीकरण के लिए बाधा खड़ी कर रही है : राजीव डिमरी   हल्द्वानी। ऐक्टू से संबद्ध उत्तराखण्ड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हल्द्वानी में हुई. बैठक की शुरुआत ऐक्टू प्रदेश अध्यक्ष रहे कामरेड […]

Read More