भाजपा से निष्काषित पूर्व विधायक सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर की कथित ऑडियो- वीडियो क्लिप से फिर सुर्खियों में आया अंकिता भंडारी हत्याकांड 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

“गट्टू” नाम के उल्लेख ने नये सिरे से सवा खड़े कर दिये राज्य की राजनीती में नये सिरे से सवाल

देहरादून। शोसल मीडिया पर तैर रहे एक ऑडियो- वीडियो ने राज्य की राजनीति मे हलचल मचा दी है। इससे राज्य मे हुए अंकिता हत्याकांड एक बार फिर सुर्खियों में है। कांग्रेस ने स्वयं को उत्तराखंड भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ की दूसरी पत्नी बताने वाली उर्मिला सनावर द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों की वीडियो का हवाला देते हुए एसआईटी जांच की मांग उठाई है। पार्टी की मांग है कि इस मामले में जिस ‘गट्टू’ का नाम सामने आ रहा है, उसका खुलासा होना चाहिए। 

उत्तराखंड कांग्रेस की नेत्री गरिमा मेहरा दसौनी ने कहा कि यह पूरा घटनाक्रम साफ दर्शाता है कि अंकिता हत्याकांड से जुड़े कई महत्वपूर्ण तथ्य अब तक दबाए गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार शुरू से ही रसूखदारों और सत्ता से जुड़े लोगों को बचाने का प्रयास करती रही है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में भीषण सड़क हादसा: नई स्कॉर्पियो की डंपर से आमने-सामने भिड़ंत में बास्केटबॉल खिलाड़ी की मौत

दरअसल भाजपा से निष्कासित पूर्व विधायक सुरेश राठौर व उर्मिला सनावर की एक ऑडियो क्लिप नेभी तहलका मचा दिया है। कथित तौर पर आरोप लगा रही महिला उर्मिला ने एक भाजपा के बड़े नेता पर  गंभीर आरोप लगाए हैं। बातचीत मे पूर्व विधायक आरोप लगा रहे हैं कि नेता ने एक महिला को हरिद्वार के डैम कोठी मे बुलाया था। इस पर उर्मिला ने पूछा कि क्या वह मिलने गयी तो इस पर पूर्व विधायक कहते हैं कि उन्हे मालूम नही है। लेकिन महिला द्वारा उन्हे बताया गया कि नेता के वीडियो व ऑडियो क्लिप उसके पास हैं। ऑडियो में भाजपा के पूर्व विधायक कहते हैं कि उक्त महिला ने ही वनन्तरा रिसॉर्ट में बुलडोजर चलवाया था।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य निर्वाचन आयुक्त पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा -  प्रमोद तिवारी  

वॉयरल वीडियो मे पूर्व विधायक, गट्टू और एक अन्य महिला के संबंधों के बारे मे भी बताया जा रहा है। वहीं ‘गट्टू’ से नजदीकी सम्बंध रखने वाली उक्त महिला वनन्तरा रिसॉर्ट से जुड़े क्षेत्र की राजनीति में सक्रिय रही है। इस महिला के भाजपा के पूर्व विधायक से भी कथित तौर पर नजदीकी सम्बंध रहे हैं। ऑडियो में पूर्व विधायक यह भी खुलासा करते हैं कि उक्त महिला के तो अन्य छह सात लोगों से भी सम्बंध हैं। और एक बच्चा भी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी दिनेश आर्य होंगे उत्तराखण्ड से राज्यसभा प्रत्याशी 

हालांकि, कोटद्वार कोर्ट ने इसी साल अंकिता मर्डर केस के आरोपी पुलकित आर्य व अन्य दो को सजा सुना चुकी है। वर्तमान मे तीनों ही जेल में है। लेकिन “गट्टू ” नाम के उल्लेख ने नये सिरे से सवाल खड़े कर दिये। वीडियो मे उर्मिला यह भी कह रही है कि गट्टू के पास न जाने से ही अंकिता की हत्या हो गयी।

अनुमान लगाया जा रहा है कि पूर्व विधायक ने बेहतर रिश्ते के समय उर्मिला सनावर को यह गुप्त बातें बतायी होगी और अब रिश्ते खराब होने पर उर्मिला अपने वॉयरल वीडियो में अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े तथ्य सामने रखकर भड़ास निकाल रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Alleged audio-video clips of former BJP MLA Suresh Rathore and Urmila Sanawar Ankita Bhandari murder case back in the headlines dehradun news political news The Ankita Bhandari murder case has once again come into the spotlight due to alleged audio-video clips of former BJP MLA Suresh Rathore and Urmila Sanawar uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज देहरादून न्यूज फिर सुर्खियों में आया अंकिता भंडारी हत्याकांड भाजपा से निष्काषित पूर्व विधायक सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर की कथित ऑडियो- वीडियो क्लिप राजनीतिक न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More