अंकिता भंडारी हत्याकांड- उर्मिला सनावर ने एसआईटी को सौंपी क्लिप, बार-बार लिया गया दुष्यंत गौतम का नाम 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। अंकिता भंडारी हत्याकांड में एक बार फिर सियासी हलचल तेज हो गई है। सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो के बाद गुरुवार को हरिद्वार में SIT एक बार फिर एक्ट्रेस उर्मिला सनावर से पूछताछ करेगी। इससे पहले बुधवार को उर्मिला से करीब छह घंटे तक पूछताछ की जा चुकी है।

सूत्रों के अनुसार उर्मिला सनावर ने SIT के सभी सवालों के जवाब दिए और अपने पास मौजूद ऑडियो क्लिप भी जांच टीम को सौंप दी है। इस ऑडियो क्लिप ने पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर की मुश्किलें और बढ़ा सकती है। करीब नौ दिनों तक पुलिस और SIT से दूरी बनाए रखने के बाद उर्मिलासनावर मंगलवार रात स्वामी दर्शन भारती के साथ देहरादून पहुंचीं। यहां डालनवाला और नेहरू कॉलोनी थाने में दर्ज तीन मामलों को लेकर उनसे पूछताछ की गई, जो लगभग छह घंटे तक चली।पूछताछ के दौरान उर्मिला ने सुरेश राठौर के साथ हुई बातचीत की पूरी रिकॉर्डिंग पुलिस को सौंपी। पूछताछ के बाद उर्मिला सनावर ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर कहा कि उन्होंने पुलिस के सभी सवालों का संतोषजनक जवाब दिया और जांच में पूरा सहयोग किया।

यह भी पढ़ें 👉  हाईवे पर महिलाओं से बदसलूकी : शराब के नशे में चार युवकों ने किया हंगामा; पुलिस ने दबोचा    

बुधवार को पूछताछ के दौरान सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर के बीच हुई बातचीत का एक और ऑडियो सामने आया। इस ऑडियो में सुरेश राठौर बातचीत के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम का नाम बार-बार लेते सुने जा रहे हैं। बातचीत से यह संकेत मिलते हैं कि सुरेश राठौर किसी मुद्दे को लेकर दुष्यंत गौतम से नाराज थे, जिस कारण उनका नाम बार-बार लिया गया।

सोशल मीडिया पर सामनेआए ऑडियो में अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े वीआईपी नाम का दावा किया गया, जिसके बाद प्रदेश में एक बार फिर CBI जांच की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन तेज हो गए हैं।हालांकि पूरा घटनाक्रम केवल उसी ऑडियो से शुरू हुआ,जो सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर के बीच की बातचीत का बताया जा रहा है। अब उर्मिला के पुलिस के सामने आने के बाद जांच का फोकस पूरी तरह पूर्व विधायक सुरेश राठौर पर आ गया है। SIT ने उनसे पूछताछ के लिए सवालों की लंबी सूची तैयार की है।

यह भी पढ़ें 👉  एम्स किच्छा फर्जी नियुक्ति मामला: आउटसोर्स एजेंसी के कार्यालय से कंप्यूटर-लैपटॉप सील, मैनेजर विनायक जांच के घेरे में   

स्वामी दर्शन भारती, जो उर्मिला सनावर को देहरादून लेकरआए, ने मीडिया से बातचीत में दावा किया कि उर्मिला उनसे मिलीं तो वह बेहद डरी हुई थीं। उन्होंने बताया कि उर्मिला का कहना था कि पूरे मामले के सूत्रधार पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर हैं और उन्हींके दबाव में दुष्यंत कुमार गौतम का नाम लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  चंपावत में पहली बार कैबिनेट का दरबार, लोकसंस्कृति और महिला हुनर की दिखेगी झलक  

29 दिसंबर को उर्मिला सनावर फेसबुक लाइव के जरिए सामने आई थीं और उनके पास अहम सबूत होने का दावा किया था।इसके बाद वह अचानक लापता हो गई थीं। पुलिस ने सहारनपुर स्थित उनके घर पर नोटिस चस्पा किया था, जबकि उनका मोबाइल भी स्विच ऑफ आ रहा था।मंगलवार सुबह उर्मिला एकबार फिर सोशल मीडिया पर सक्रिय हुईं और उत्तराखंड लौटकर जांच में सहयोग करने की बात कही।

सूत्रों के अनुसार, उर्मिला सनावर का उत्तराखंड लौटने का निर्णय स्वामी दर्शन भारती के हस्तक्षेप के बाद हुआ। बताया जा रहा है कि उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भी बातचीत की, जिसके बाद उर्मिला को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Actress Urmila Sanawar Ankita Bhandari murder case - Urmila Sanawar hands over clip to SIT dehradun news Dushyant Gautam's name mentioned repeatedly SIT investigation Urmila Sanawar appears before SIT in viral audio clip case uttarakhand news अभिनेत्री उर्मिला सनावर उत्तराखण्ड न्यूज एसआईटी जांच देहरादून न्यूज वायरल ऑडियो क्लिप मामले में एसआईटी के सामने पेश हुई उर्मिला सनावर

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More