तीन साल बाद सीबीआई जांच की घोषणा सरकार की नाकामी का सबूत – यशपाल आर्य 

ख़बर शेयर करें -

 

 
खबर सच है संवाददाता

 
लालकुआं। अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में सीबीआई जांच की संस्तुति के बाद नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सीबीआई जांच का फैसला इस बात का संकेत है कि सरकार खुद मान रही है कि शुरुआती जांच में गंभीर चूक हुई थी। उन्होंने कहा कि इस फैसले तक पहुंचने में सरकार को पूरे तीन साल लग गए, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
 
हल्दूचौड़ में मीडिया से बातचीत करते हुए यशपाल आर्य ने कहा कि यह जनता और विपक्ष के लगातार दबाव का ही परिणाम है कि आखिरकार सरकार को सीबीआई जांच की घोषणा करनी पड़ी। हालांकि उन्होंने साफ कहा कि सिर्फ घोषणा से बात पूरी नहीं होगी, बल्कि कई बड़े सवालों का जवाब भी देना होगा।कहा कि आखिर वह ‘वीआईपी’ कौन था, जिसका नाम इस पूरे प्रकरण में बार-बार सामने आता रहा। साथ ही सवाल खड़ा किया कि घटना वाली रात रिज़ॉर्ट पर बुलडोज़र किसके आदेश पर चलाया गया और सबूत नष्ट करने की साजिश के पीछे कौन जिम्मेदार था।
 
आर्य ने मांग की कि वीआईपी एंगल की स्वतंत्र जांच हो, सबूत मिटाने के आदेश देने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए और पूरे मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट या हाई कोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में कराई जाए, ताकि पीड़ित परिवार को पूर्ण न्याय मिल सके।
 
इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष राहुल छीमवाल,ब्लाक अध्यक्ष कैलाश दुमका, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हरेंद्र बोरा, हेमवती नंदन दुर्गापाल, प्रमोद कालोनी, शंकर जोशी, पूर्व ब्लाक प्रमुख भोला दत्त भट्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य कमला दुर्गापाल, राजेंद्र दुर्गापाल,महिला नेत्री बीना जोशी, सरस्वती एरी, कांग्रेस अनुशासन समिति के जिलाध्यक्ष उमेश कबड़वाल, दया किशन बमेटा,दया किशन कबड़वाल, भास्कर भट्ट, हेम दुर्गापाल समेत तमाम स्थानीय लोगों और कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: CBI inquiry announced after three years congress news government failure lalkuan news Leader of the Opposition Yashpal Arya The announcement of a CBI inquiry three years later is proof of the government's failure - Yashpal Arya uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज कांग्रेस न्यूज तीन साल बाद सीबीआई जांच की घोषणा नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य लालकुआं न्यूज सरकार की नाकामी

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More