मुख्यमंत्री के पूर्व ओएसडी और उसक गैंग के खिलाफ टेंडर दिलाने के नाम पर ठगी के आरोप में एक और मुकदमा दर्ज

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
देहरादून। मुख्यमंत्री के पूर्व ओएसडी और उसके गैंग के खिलाफ टेंडर दिलाने के झांसे में ठगी करने को लेकर एक और मुकदमा दर्ज किया गया है। दिल्ली के कारोबारी से 70 लाख रुपये की ठगी के मामले में सोमवार को यह केस दर्ज किया गया है। यह गैंग कई राज्यों के कारोबारियों से करोड़ों रुपये की ठगी कर चुका है।आरोपियों में एक दिल्ली पुलिस का एएसआई भी शामिल है।
 
माणिक खुल्लर निवासी जोर बाग, नई दिल्ली की शिकायत पर शहर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज किया है। आरोप है कि उनका परिचित आशु मोरे दिल्ली यातायात पुलिस में एएसआई है। उसने अंजेलिना मोरे, शिवम वत्स, सौरभ वत्स, नंदिनी वत्स, करणवीर, शाहरुख खान और मुख्यमंत्री के पूर्व ओएसडी पीसी उपाध्याय के साथ मिलकर उसे सरकारी टेंडर दिलाने का झांसा दिया। आरोपी सौरभ वत्स ने खुद को उत्तराखंड सरकार के प्रमुख सचिव का सहायक बताया। शुरुआत में झांसा दिया वह 30 लाख रुपये का निवेश करेंगे तो राज्य के सभी 13 जिलों में डेढ़-डेढ़ करोड़ रुपये का टेंडर मिलेगा। जिसका कुल मूल्य 19.5 करोड़ रुपये होगा। आरोपी पीसी उपाध्याय ने पीड़ित के साथ सचिवालय में बैठक की। टेंडर देने के लिए कई दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कराए। इस टेंडर के नाम पर मार्च 2023 में कुल 48 लाख रुपये ले लिए गए। टेंडर मिलने में देरी हुई तो आरोपियों ने एक और टेंडर का लालच दिया। जिसमें सोलर स्ट्रीट लाइट सप्लाई का झांसा दिया। पीड़ित का आरोप है कि गैंग ने उनसे कुल 70 लाख रुपये की ठगी की। शहर कोतवाल ने बताया कि शिकायत पर आठों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पीसी उपाध्याय, सौरभ वत्स गैंग के खिलाफ देहरादून में ठगी का यह आठवां केस है। पिछले साल इस गैंग के खिलाफ सात मुकदमे दर्ज हुए। मामले में सौरभ वत्स और पीसी उपाध्याय पूर्व में गिरफ्तार किए जा चुके हैं। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: accused of cheating in the name of getting tenders another case registered Another case registered against the Chief Minister's former OSD and his gang for cheating in the name of getting tenders Chief Minister's former OSD and his gang dehradun news uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी बस अड्डे पर पौड़ी के युवक को चाकू मारा, बैग से चार लाख रुपये गायब होने का दावा 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता      हल्द्वानी। देहरादून से हल्द्वानी पहुंचे पौड़ी निवासी युवक को बस से उतरते ही अज्ञात ने चाकू घोंप दिया। घटना के बाद घायल के बैग से चार लाख रुपये गायब बताए जा रहे हैं।   पुलिस के अनुसार पौड़ी निवासी विकास देहरादून में डिजिटल मार्केटिंग […]

Read More
उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More