घोड़ासहन गिरोह का एक और सदस्य आया पुलिस की गिरफ्त में

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। वन प्लस के शोरूम से लाखों के मोबाईल फोन चोरी करने वाले घोड़ासहन गिरोह का एक और सदस्य पुलिस ने पकड़ा है। उसके पास से एक चोरी का मोबाइल भी बरामद किया है।


बताते चलें कि नैनीताल रोड वन प्लस के शोरूम से 163 मोबाइल और करीब लगभग डेढ लाख रूपये नकदी चोरी हुई थी। जिसके बाद पुलिस चोरों की तलाश में जुटी थी। बिहार के घोड़ासहन गैंग के दो सदस्यों को हल्द्वानी पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। अन्य सदस्यों की तलाश में पुलिस व एसओजी की संयुक्त दो टीमें माल बरामद करने के लिए उधमसिंह नगर, काशीपुर, मुरादाबाद, दिल्ली, पीलीभीत, गोरखपुर, बिहार राज्य में टीमों द्वारा लगातार दबिश दे रही थी। पुलिस को सूचना मिली कि घोड़ासहन गैंग के सदस्य अपने गिरफ्तार साथियों की जमानत के लिए वकील की तलाश में फिर से हल्द्वानी आने वाला है। पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर शहीद पार्क जजी कोर्ट के सामने से घटना में लिप्त आरोपी प्रमोद पासवान पुत्र राजेन्द्र पासवान निवासी ग्राम विरता चैक थाना व पोस्ट घोड़ासहन जिला मोतीहारी बिहार को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से चोरी का मोबाइल जिसकी कीमत 44 हजार रूपये लगभग है भी बरामद किया। इससे पहले प्रमोद चोरी की घटनाओं में बिहार से जेल गया हुआ है जिसका आपराधिक इतिहास ज्ञात किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस अब अन्य आरोपियों जीतू उर्फ चूना, मोबीन, नईमुद्दीन, राजन, अर्जुन, रोशन, विक्रम, रियाजुद्दीन की तलाश की जुटी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Another member of Ghorasahan gang came in the custody of the police Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More