पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में एक और यूट्यूबर गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

मोहाली। पंजाब पुलिस की स्पेशल सेल एसएसओसी ने रूपनगर जिले के गांव महलां निवासी यूट्यूबर जसबीर सिंह को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी ‘जान महल’ नामक यूट्यूब चैनल चलाता है और पाकिस्तान से संबंध रखने वाले संदिग्ध व्यक्तियों के संपर्क में था।

पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने बताया कि जसबीर सिंह का संपर्क पाकिस्तान इंटेलिजेंस ऑपरेटिव शाकिर उर्फ जट्ट रंधावा से था। इसके अलावा वह पहले से गिरफ्तार हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा और निष्कासित पाकिस्तानी उच्चायोग अधिकारी एहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश के साथ भी लगातार संपर्क में था।

यह भी पढ़ें 👉  डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल

 

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि जसबीर सिंह दानिश के निमंत्रण पर दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग द्वारा आयोजित पाकिस्तान राष्ट्रीय दिवस कार्यक्रम में शामिल हुआ था।  इस दौरान उसने पाकिस्तानी सेना के अधिकारियों और पाकिस्तानी व्लॉगर्स से मुलाकात की थी। सबसे गंभीर तथ्य यह है कि जसबीर सिंह वर्ष 2020, 2021 और 2024 में तीन बार पाकिस्तान यात्रा कर चुका है। उसके कब्जे से बरामद इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में पाकिस्तान के कई संदिग्ध नंबर पाए गए हैं, जिनकी फोरेंसिक जांच की जा रही है। ज्योति मल्होत्रा की गिरफ्तारी के बाद जसबीर ने खुद को बचाने के लिए इन पीआईओ एजेंट्स के साथ अपने डिजिटल संपर्कों के साक्ष्य मिटाने की कोशिश की। अब उसके खिलाफ मोहाली स्थित थाने में गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में बिजली चोरी पर बड़ा छापा : पकड़े गए 108 लोगो के साथ ही एक भाजपा नेत्री का नाम भी चर्चा में
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Another YouTuber arrested on charges Another YouTuber arrested on charges of spying for Pakistan Mohali news punjab news Spying for Pakistan आरोप में एक और यूट्यूबर गिरफ्तार पंजाब न्यूज पाकिस्तान के लिए जासूसी मोहाली न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

मां जगदम्बा की पूजा आराधना के साथ-साथ जन्म देने वाले माता पिता का भी सम्मान करें – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –       खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर एवं भारत के महान सुप्रसिद्ध युवा संत श्री श्री 1008 स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहां श्री हरि कृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहां कि मां […]

Read More
उत्तराखण्ड

पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक लगी आग, चालक ने ट्रक से उतर भागते हुए बचाई अपनी जान

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर मंगलवार (आज) सुबह पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक आग लग गई। आग की लपटों और लगातार हो रहे विस्फोटों के बीच चालक ने ट्रक से उतरकर भागते हुए अपनी जान बचाई।   जानकारी के अनुसार, पटाखों से लदा […]

Read More
उत्तराखण्ड

डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को छह राज्यों के राज्यपालों की नियुक्ति की घोषणा की। इसके तहत डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के बाद प्रदेश के संवैधानिक प्रमुख के रूप में उनकी नई भूमिका को लेकर चर्चाएं […]

Read More