देह व्यापार में एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने 3 महिला और दो युवकों को किया गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

रुद्रपुर। उधमसिंह नगर के रुद्रपुर क्षेत्र के छतरपुर में एक घर में संचालित देह व्यापार के अड्डे का एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने भंडाफोड़ करते हुए 3 महिला और दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 6 मोबाइल, 6 हजार तीन सौ रुपए व आपत्तिजनक सामान बरामद हुए हैं। फिलहाल अभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद: राज्यपाल से मिली कांग्रेस, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग  

एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की टीम को सूचना मिली थी कि थाना पंतनगर क्षेत्र के छतरपुर गायत्री बिहार स्थित एक घर में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा है। जिस पर टीम ने मौके पर पहुंच कर छापेमारी की तो संचालिका सहित पांच महिला व पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में अनैतिक देह व्यापार करते पाये गये। मौके से काफी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई। पूछताछ में संचालिका ने बताया गया कि अधिक पैसा कमाने की वजह से घर पर ही अनैतिक देह व्यापार कराती है। इसके एवज में वह ग्राहकों से 500 से 1000 रुपये कमीशन तथा युवतियों से अनैतिक कार्य करने का आधा हिस्सा लेती थी। मौके पर अनैतिक देह व्यापार करते पाये जाने पर संचालिका सहित दो युवतियों व दो युवकों के खिलाफ अनैतिक व्यपार निवारण अधिनियम 1956 के अन्तर्गत थाना पन्तनगर में अभियोग पंजीकृत कर कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  सनसनीखेज वारदात : सगी दो बहनों को गोली मारकर उतारा मौत के घाट, जीजा गंभीर घायल

गिरफ्तार आरोपियों ने अपना नाम चन्दन मण्डल, विश्वजीत सरकार, कालीनगर जगदीशपुर वार्ड न 2 बताया, जबकि गिरफ्तार महिलाओं में एक महिला कलकत्ता, रुद्रपुर और संचालिका दिनेशपुर की रहने वाली है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

“संस्कृत दिवस पर गूंजा देववाणी का गौरव, सनातन संस्कृति के संरक्षण का लिया संकल्प”

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    ‘खबर सच है’ के लिए संवाददाता संदीप बिष्ट    हल्द्वानी। संस्कृत सप्ताह के द्वितीय दिवस के अवसर पर श्री सनातन धर्म संस्कृत महाविद्यालय में संस्कृत दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत सनातन संस्कृति की परंपराओं और संस्कृत श्लोकों के साथ मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों के स्वागत से […]

Read More
उत्तराखण्ड

सनसनीखेज वारदात : सगी दो बहनों को गोली मारकर उतारा मौत के घाट, जीजा गंभीर घायल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रुड़की। हरिद्वार के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार रात बहनों के बर्ताव से नाखुश एक युवक ने अपनी दो शादीशुदा बहनों और जीजा को गोली मार दी। गोली लगने से दोनों बहनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, जीजा गंभीर रूप से घायल […]

Read More
उत्तराखण्ड

शक ने उजाड़ दिया पूरा परिवार! पत्नी की बेरहमी से हत्या कर फरार पति काठगोदाम से गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। नैनीताल के थाना खनस्यूं पुलिस ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या करने वाले पति को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त ने बताया कि उसने अवैध संबंधों के शक में पत्नी की पिटाई की, जिसके चलते उसकी मौत हो गई।   पुलिस ने बताया कि बीते […]

Read More