एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने गेस्ट हाउस में चल रहे सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ कर पांच महिलाओं और चार पुरुषों को किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
हरिद्वार। कलियर में रहमत साबरी गेस्ट हाउस में चल रहे सैक्स रैकेट का पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने भंडाफोड़ किया है। छापेमारी के दौरान पांच महिलाओं और चार पुरुषों को गिरफ्तार किया गया, जबकि होटल का मालिक और मैनेजर फरार हो गए हैं, जिनकी तलाश जारी है। पुलिस ने होटल से तीन नाबालिगों को भी मुक्त कराया है।
 
पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी मुस्तफा पुत्र रसीद लंबे समय से इस गेस्ट हाउस में गिरोह बनाकर देह व्यापार चला रहा था। वह गरीब महिलाओं और लड़कियों को काम दिलाने के नाम पर बुलाकर उनका शोषण करता था। आरोपी के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम और पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
 
गिरफ्तार आरोपियों में रवि कुमार निवासी ग्राम तेलपूरा,हरिद्वार,
फरमान निवासी ग्राम तेलपूरा, हरिद्वार, अजय निवासी पूर्वीनाथ नगर, ज्वालापुर, सागर निवासी बागराणा, गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है। जबकि गेस्ट हाउस संचालक मुस्तफा पुत्र रसीद एवं गेस्ट हाउस मैनेजर आदिल अर्फी फरार है।
 
इस दौरान पुलिस टीम में थानाध्यक्ष दिलबर नेगी, उप निरीक्षक मनोज रावत, महिला उप निरीक्षक एकता ममगाई, हेमदत्त भारद्वाज सहित कई पुलिसकर्मी सम्मिलित रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Anti Human Trafficking Cell Anti Human Trafficking Cell busted the sex racket running in the guest house and arrested five women and four men busted the sex racket running in the guest house crime news five women and four men arrested haridwar news uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री आवास में मंत्रीगण, विधायक एवं अधिकारियों व प्रदेशभर से आए लोगों ने मुख्यमंत्री से भेंट कर दी दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास में मंत्रीगण, विधायकगण, भारतीय प्रशासनिक सेवा , पुलिस तथा वानिकी सेवाओं के अधिकारीगणों और प्रदेशभर से आए लोगों ने भेंट कर दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। यह भी पढ़ें 👉  पत्नी की जान बचाने को भालू […]

Read More
उत्तराखण्ड

अव्यवस्थित यातायात और बढ़ते अतिक्रमण के नियंत्रित को नगर निगम स्थापित करेगा प्राइवेट वेंडिंग जोन – गजराज बिष्ट 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। दीपावली के मौके पर हल्द्वानी नगर निगम ने शहरवासियों को बड़ी राहत देते हुए एक अहम घोषणा की है। अव्यवस्थित यातायात और बढ़ते अतिक्रमण से शहर को निजात दिलाने के लिए अब नगर निगम प्राइवेट वेंडिंग जोन स्थापित करेगा। यह जानकारी मेयर गजराज बिष्ट ने दी। […]

Read More
उत्तराखण्ड

श्यामपुर थाना क्षेत्र में हाईवे किनारे मिली युवती की अधजली लाश  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। श्यामपुर थाना क्षेत्र में हाईवे किनारे युवती की अधजली लाश मिली है। फिलहाल युवती की शिनाख्त नहीं हो पाई है।  जानकारी के अनुसार श्यामपुर थाना क्षेत्र के गाजीवाली इलाके में हाईवे के किनारे महिला का जला हुआ शव पड़ा था।  स्थानीय लोगों की शनिवार को […]

Read More