एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने गेस्ट हाउस में चल रहे सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ कर पांच महिलाओं और चार पुरुषों को किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
हरिद्वार। कलियर में रहमत साबरी गेस्ट हाउस में चल रहे सैक्स रैकेट का पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने भंडाफोड़ किया है। छापेमारी के दौरान पांच महिलाओं और चार पुरुषों को गिरफ्तार किया गया, जबकि होटल का मालिक और मैनेजर फरार हो गए हैं, जिनकी तलाश जारी है। पुलिस ने होटल से तीन नाबालिगों को भी मुक्त कराया है।
 
पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी मुस्तफा पुत्र रसीद लंबे समय से इस गेस्ट हाउस में गिरोह बनाकर देह व्यापार चला रहा था। वह गरीब महिलाओं और लड़कियों को काम दिलाने के नाम पर बुलाकर उनका शोषण करता था। आरोपी के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम और पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
 
गिरफ्तार आरोपियों में रवि कुमार निवासी ग्राम तेलपूरा,हरिद्वार,
फरमान निवासी ग्राम तेलपूरा, हरिद्वार, अजय निवासी पूर्वीनाथ नगर, ज्वालापुर, सागर निवासी बागराणा, गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है। जबकि गेस्ट हाउस संचालक मुस्तफा पुत्र रसीद एवं गेस्ट हाउस मैनेजर आदिल अर्फी फरार है।
 
इस दौरान पुलिस टीम में थानाध्यक्ष दिलबर नेगी, उप निरीक्षक मनोज रावत, महिला उप निरीक्षक एकता ममगाई, हेमदत्त भारद्वाज सहित कई पुलिसकर्मी सम्मिलित रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Anti Human Trafficking Cell Anti Human Trafficking Cell busted the sex racket running in the guest house and arrested five women and four men busted the sex racket running in the guest house crime news five women and four men arrested haridwar news uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]

Read More
उत्तराखण्ड

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More