हल्द्वानी। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल द्वारा स्पा सेन्टरों का औचक निरीक्षण पर अनियमितता में 06 स्पा सेंटरों से 60,000 रुपए का जुर्माना वसूलने के साथ ही एक स्पा सेंटर को बंद करवाया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार महिलाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत उप निरीक्षक मन्जू ज्याला, प्रभारी एण्टी ह्यूमैन ट्रैफिकंग फोर्स के नेतृत्व में मय पुलिस टीम द्वारा हल्द्वानी और काठगोदाम क्षेत्र के विभिन्न स्पा सेंटरों पर औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कोतवाली हल्द्वानी क्षेत्र में स्थित स्पा सेंटर The your spa, The golden spa, Forever spa, The releaxe unisex spa, में विजिटर रजिस्टर में कस्टमर का पूर्ण विवरण अंकित नहीं था, ग्राहक की आईडी का सत्यापन नहीं किया गया और कर्मचारियों का सत्यापन भी नहीं किया गया। इन अनियमितताओं के कारण इन चारो सेंटरों को धारा 52(3)83 पुलिस एक्ट के तहत 10,000-10,000 रुपए के चालान किए गए हैं। काठगोदाम क्षेत्र में स्थित स्पा सेंटर Divine Unisex Spa Centre को चैक किये जाने पर वर्करों का सत्यापन नहीं था, वर्करों के पास मसाज सर्टिफिकेट
नहीं थे और विजिटर रजिस्टर में कस्टमर का पूर्ण विवरण अंकित नहीं किया गया था। स्पा सेंटर में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे थे। ना ही स्पा सेंटर का लाइसेंस था। इन अनियमितताओं के कारण स्पा सेंटर मालिक का धारा 52(3)83 पुलिस एक्ट के तहत 10,000 रुपए का कोर्ट चालान करते हुए स्पा सेंटर को बंद करवाया गया। Green tea luxury spa centre को चैक किये जाने पर विजिटर रजिस्टर में कस्टमर का पूर्ण विवरण अंकित नहीं था।कर्मचारियों का सत्यापन भी नहीं किया गया था। इन अनियमितताओं के कारण स्पा सेंटर का धारा 52 (3) 83 पुलिस एक्ट के तहत 10,000 रुपए का चालान किया गया।
इस दौरान एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम में उपनिरीक्षक मन्जू ज्याला, हेड कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह कांस्टेबल महेंद्र भोज, महिला कांस्टेबल लता शामिल रही।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। देहरादून से हल्द्वानी पहुंचे पौड़ी निवासी युवक को बस से उतरते ही अज्ञात ने चाकू घोंप दिया। घटना के बाद घायल के बैग से चार लाख रुपये गायब बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार पौड़ी निवासी विकास देहरादून में डिजिटल मार्केटिंग […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]