रुड़की। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट व पुलिस ने अवैध देह व्यापार की सूचना पर छापेमारी कर आजाद नगर चौक स्थित सत्यम होटल से 3 महिलाए एवं संचालक सहित 6 लोगों को गिरफ़्तार किया है।
शहर के होटलों में लगातार मिल रही अवैध देह व्यापार की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर आज एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सैल द्वारा आजाद नगर चौक स्थित सत्यम पैलेस होटल में छापेमारी के दौरान पुलिस द्वारा 3 महिला तथा संचालक सहित जिस्म फ़िरोशी में लिप्त 6 व्यक्तियों को गिरफ़्तार किया गया। पकड़े गये व्यक्तियों के नाम (काल्पनिक नाम) अफजाल पुत्र जाहिद, मोहसिन पुत्र इब्राहिम निवासीगण लक्सर, मैनेजर सचिन निवासी पठानपुरा मलकपुर चुंगी को गिरफ्तार किया इसके साथ ही तीन युवतियों को भी मौके से पकड़ा है। पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार संचालक सूरज गुप्ता एवं निशांत राणा निवासी रुड़की, ब्रोकर ऊषा राव उर्फ संजना एवं नीरज शर्मा के साथ मिलकर जिस्म फरोशी का धंधा उक्त सत्यम पैलेस में पिछले तीन वर्षों से लीज पर लेकर धड़ल्ले से चला रहे थे। ब्रोकर ऊषा राव उर्फ संजना एवं नीरज शर्मा रुड़की क्षेत्र में देह व्यापार के धंधे में काफी सक्रिय हैं व पूर्व में भी अनैतिक देह व्यापार के आरोप में थाना गंगनहर से जेल जा चुके हैं। टीम द्वारा मौके से अनापत्ति सामग्री मोबाइल फ़ोन भी बरामद हुए है। टीम द्वारा उक्त सभी 6 आरोपियों को थाना गंगनहर लाकर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया गया। जबकि संचालक सूरज पुत्र सत्यप्रकाश गुप्ता मौके से फरार हो गया। व सत्यप्रकाश का पार्टनर निशांत मौके पर नहीं मिला।
इस दौरान एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम में महिला उप निरीक्षक राखी रावत, एएसआई देवेन्द्र कुमार, हैड कांस्टेबल राकेश कुमार, महिला हैड कांस्टेबल बीना गोदियाल, कांस्टेबल मुकेश कुमार, जयराज भंडारी और दीपक चन्द शामिल रहे।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नैनीताल। चलती बस में छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत के करीब चार साल पुराने मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल रवि शंकर मिश्रा की अदालत ने आरोपी शुभम सक्सेना को दोषी मानते हुए तीन साल के कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं, घटना का वीडियो […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई थी। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन देर […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई है। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन […]