एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम ने अनैतिक देह ब्यापार का भंडाफोड़ कर महिला सहित तीन को किया गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

जसपाल सिंह खबर सच है संवाददाता ऊधमसिंह नगर

रुद्रपुर। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम द्वारा ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र में घर पर संचालित अनैतिक देह व्यापार में संलिप्त संचालिका सहित तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार करते हुए तीन महिलाओं को किया रेस्क्यू। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की प्रभारी निरीक्षक बसन्ती आर्य को सूचना मिली की थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्र फुलसुंगा में एक महिला द्वारा अपने घर में लम्बे समय से गरीब व बेसहारा महिलाओं को रखकर उन्हें पैसों का लालच देकर वेश्यावृत्ति की जा रही है जहाँ आए दिन लोगों की भीड़ लगी रहती है। जिससे शहर का माहौल खराब हो रहा है और युवाओं पर इसका बुरा असर पड़ रहा है जिससे मोहल्ले वाले काफी परेशान है। जिस पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम द्वारा स्थानीय जनता व ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस के साथ संयुक्त रूप से उक्त महिला के घर पर छापेमारी की गयी तो मौके पर महिला (संचालिका) सहित दो ब्यक्ति और तीन महिलायें अनैतिक कार्य करते मिलने के साथ ही काफी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री पायी गयी। पूछताछ पर संचालिका द्वारा बताया गया कि उसके द्वारा एक चार पहिया वाहन खरीदा गया जिसकी किस्त जमा नहीं कर पा रही है और अपना नया घर बनाने के लिये अपने घर पर ही गरीब और बेसहारा महिलाओं को रखकर उनसे वैश्यावृत्ति करायी जाती है। अनैतिक कार्य करने के पैसों में से कुछ ही पैसे महिलाओं को देती है बाकी स्वयं रखकर अच्छे पैसे कमा कर वाहन की किस्त जमा कर लेती है। ग्राहकों को लाने का काम अन्य दो युवक (संजय और गोवर्धन ) करते है, जिनको कस्टमर के हिसाब से पैसे देती है। अभियुक्ता संचालिका द्वारा अभियुक्त संजय और गोवर्धन के साथ मिलकर गरीब व बेसहारा महिलाओं को पैसो का लालच देकर उनकी मजबूरी का फायदा उठाकर घर में रखकर उनसे अनैतिक देह व्यापार का कार्य कराये जाने पर धारा 370/120बी भादवि0 व 3/4/5/6 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 के अन्तर्गत कार्यवाही कर थाना ट्रांजिट कैम्प में अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

गिरफ्तार अभियुक्त

अभियुक्ता (संचालिका)संजय कुमार पुत्र सरजू निवासी ग्राम फुलसुंगी थाना ट्रांजिट कैम्प उम्र 24 वर्ष (ब्रोकर)गोवर्धन पुत्र यादराम निवासी शिमला बहादुर वार्ड नं01 ट्रांजिट कैम्प थाना ट्रांजिट कैम्प जिला उधमसिंहनगर उम 40 वर्ष ( ब्रोकर)

यह भी पढ़ें 👉  चलती बस में छात्रा से छेड़छाड़ मामले में बड़ा फैसला, आरोपी शुभम को 3 साल की सजा   

बरामदगी माल-

नगद 3500 रुपयेअन्य आपत्तिजनक सामाग्री

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Anti Human Trafficking Team busted immoral prostitution and arrested three including a woman rudrapur news US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]

Read More
उत्तराखण्ड

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More