एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने स्पा सेंटर पर छापा मारकर सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक महिला सहित पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। उत्तराखंड में स्पा सेंटर की आड़ में बड़े स्तर पर देह व्यापारी का धंधा चल रहा है, जिन पर पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट लगातार कार्रवाई कर रही है। ताजा मामला राजधानी देहरादून के पटेल नगर थाना क्षेत्र का है, जहां एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और पुलिस की संयुक्त टीम ने स्पा सेंटर पर छापा मारकर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। टीम ने मौके से एक महिला सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही मौके पर दो पीड़ित महिलाओं का रेस्क्यू किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  तमंचे के बल पर महिला से सामूहिक दुष्कर्म और लूट के चार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि सूचना मिली थी कि सहारनपुर रोड पर स्थित स्पर्श स्पा सेंटर एंड सलून में अनैतिक काम किए जा रहे है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने स्पा सेंटर पर छापा मारा और एक महिला समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया। इसके अलावा दो पीड़ित महिलाओं को रेस्क्यू भी किया गया है, जिनसे स्पा संचालक जरबरन देह व्यापार करवा रहा था। वहीं, स्पा संचालक भी पुलिस की गिरफ्त में है। पुलिस को मौके से कुछ आपत्तिजनक सामग्री भी मिली है।

यह भी पढ़ें 👉  डंपर के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरने से डंपर सवार दो लोगो की मौत  

दूसरी ओर पुलिस ने वसंत विहार थाना क्षेत्र में एक स्पा सेंटर पर छापा मारा था। वहां भी पुलिस को कई अनियमितताएं मिली, जिस पर स्पा सेंटर के संचालक का पुलिस एक्ट में चालान किया गया। वहीं, 12 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया। देहरादून एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर ने बताया कि लगातार शिकायतें आ रही थी कि स्पा सेंटर गलत तरीके से संचालित हो रहे हैं। स्पा सेंटरों में काम करने वाले कर्मचारियों का वेरिफिकेशन भी नहीं हुआ है। साथ ही कुछ स्पा सेटरों ने देह व्यापार भी किया जा रहा है। इसीलिए सभी थाना और चौकी प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि वे समय-समय पर स्पा सेटरों का औचक निरीक्षण करें और जहां कुछ गलत मिले, उस पर कार्रवाई करें।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Anti Human Trafficking Unit and police joint team raided the spa center and busted the sex racket arrested five accused including a woman dehradun news Spa news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य की धारदार हथियार से हत्या 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता      बागेश्वर। यहां राजकीय इंटर कॉलेज भटखोला में शनिवार (आज) सुबह स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा (56) की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई।   जानकारी के अनुसार, सैंज निवासी दयानंद टम्टा शनिवार सुबह रोजाना की तरह अपने विद्यालय के […]

Read More
उत्तराखण्ड

सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल : युवक पर शौचालय में मौजूद महिलाओं की आपत्तिजनक वीडियो बनाने का आरोप 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ओपीडी भवन स्थित महिला शौचालय में सुबह करीब 11:30 बजे एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में छिपा मिला। आरोप है कि युवक फायर सेफ्टी पाइप पर बैठकर महिलाओं की वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहा था। जानकारी के अनुसार एक […]

Read More
उत्तराखण्ड

ऑपरेशन कालनेमि : तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के दो पुरुष और एक महिला पुलिस गिरफ्त में 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। में ‘ऑपरेशन कालनेमि’ के तहत पुलिस ने अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए दो पुरुषों और एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4.55 लाख रुपये नकद, एक लग्जरी कार, आईफोन […]

Read More