एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए तीन महिलाओ सहित पांच लोगों को किया गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
हल्द्वानी। पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने हीरानगर स्थित एक मकान में छापेमारी कर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए मौके से तीन महिला और दो पुरुषों सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। वही घटनास्थल से भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है।
 
उपनिरीक्षक मंजू ज्याला प्रभारी एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सैल नैनीताल द्वारा अपनी टीम के साथ हल्द्वानी के प्रगति मार्केट हीरानगर में एक आवासीय परिसर के दो मंजिले कमरे में कुछ महिलाओं द्वारा देह व्यापार की सूचना पर छापेमारी की। इस दौरान दो पुरूष व तीन महिलाएं आपत्तिजनक स्थिति में तथा आपत्तिजनक सामान सहित पाये गये। जिन्हें पुलिस टीम ने मौके से गिरफ्तार किया। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने अपने नाम सुमन राजपूत पत्नी प्रेमपाल राजपूत निवासी आनन्दपुरी फेस 2 तल्ली बमौरी थाना मुखानी जनपद नैनीताल,  मोहम्मद आकिल (मकान मालिक) प्रगति मार्केट हीरानगर, सीमा पत्नी सूरज संजय नगर, मल्ली बमौरी, मुखानी, गीता शर्मा पत्नी गणेश दत्त शर्मा नियर संतोषी माता मन्दिर कार रोड़ बिन्दुखत्ता लालकुआं, देव सिंह पुत्र किशन सिह निर्मलकॉलोनी, गोविन्दपुर गढ़वाल और मौ. फिरास पुत्र मौ. फिरास निवासी वार्ड नं0 3 कालाढूंगी बताया। पूछताछ पर बताया कि सुमन इस रैकेट की मुख्य सरगना है तथा मो. फ़िरास ग्राहकों को लाने का काम तथा अन्य अनैतिक गतिविधि में संलिप्त पाए गए। सभी से पूछताछ कर उनकी अन्य गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा रही है। सभी के खिलाफ देह व्यापार अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।
प्रारंभिक जांच में पुलिस को संदेह है कि इस रैकेट का नेटवर्ककाफी बड़ा है और इसमें अन्य लोगों की संलिप्तता हो सकती है। पुलिस सभी गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है और उनके संपर्कों की जांच कर रही है। पुलिस को उम्मीद है कि इस मामले से जुड़ी कई और कड़ियां जल्द ही उजागर होंगी। पांचों आरोपियों के खिलाफ अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम, 1956 की धाराओं 3, 4, 5, 6 और 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। 
 
इस ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम देने वाली पुलिस टीम में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की प्रभारी एसआई मंजू ज्याला, हेड कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह बिष्ट, महिला कांस्टेबल गीता कोठारी,कांस्टेबल महेंद्र सिंह शामिल रहे।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Anti Human Trafficking Unit Anti Human Trafficking Unit busted sex racket and arrested five people including three women Haldwani news Sex racket Sex racket busted in Haldwani uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

फर्जी MBBS सीट आवंटन मामला: देहरादून का सरकारी जनाधार केंद्र बंद, तीन कर्मचारी हटाए गए

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    देहरादून। फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर एमबीबीएस सीट आवंटन के मामले में जांच तेज होने के बाद कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सरकारी जनाधार केंद्र को बंद कर दिया गया है। प्रशासन ने केंद्र में तैनात तीनों कर्मचारियों को भी हटा दिया है। जांच पूरी होने के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी नर्सिंग कॉलेज में रैगिंग का आरोप, दाखिले के अगले दिन ही छात्र ने छोड़ा कॉलेज  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। राजकीय नर्सिंग कॉलेज हल्द्वानी में रैगिंग का मामला सामने आया है। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर निवासी एक छात्र ने दाखिला लेने के अगले ही दिन कॉलेज छोड़ दिया। छात्र ने सीनियर छात्रों पर अभद्रता करने, गाली-गलौज करने और उन्हें ‘बॉस’ कहकर संबोधित करने का […]

Read More
उत्तराखण्ड

खाकी पर रिश्वत का दाग : ₹10 हजार लेते महिला ASI रंगे हाथ गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सतर्कता विभाग की टीम ने रानीपुर थाने में तैनात महिला सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) सोनिया को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने दो पक्षों के बीच विवाद का […]

Read More