महिला व्यापारी नेता के घर देर रात असामाजिक तत्वों ने किया पथराव, पुलिस ने शुरू की आरोपियों की तलाश

ख़बर शेयर करें -
 
खबर सच है संवाददाता 
 

हल्द्वानी। यहां महिला व्यापारी नेता के घर असामाजिक तत्वों द्वारा पथराव करने की घटना सामने आई है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश से शुरू कर दी है। 

 
प्राप्त जानकारी के अनुसार रेशम बाग आरटीओ चौकी क्षेत्र में रहने वाली ज्योति अवस्थी ने मुखानी पुलिस को दी तहरीर देते हुए बताया कि उसके आवास के निचले हिस्से में ही उनकी अरविंद डेरी के नाम से दुकान है.रात करीब ढाई बजे दो मोटर साइकिल सवार तीन युवक उनकी दुकान के बाहर पहुंचे और कुछ देर वहीं रुकने के बाद गालिया देते हुए अचानक पथराव कर दिया। पथराव में दुकान के बाहर लगा एलईडी बोर्ड व अन्य सामान टूट गए। आरोपियों की यह पूरी हरकत वहीं लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। जिसमें वह नशे में धुत पथराव करते दिखाई दे रहे हैं। महिला व्यापारी ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है पूरे मामले में मुखानी थानाध्यक्ष विजय मेहता ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से युवकों की पहचान की जा रही है जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
 
 
 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: anti-social elements pelted stones at the house of a female business leader Haldwani news Late night police started searching for the accused the accused start looking for the woman gave a complaint to the police uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

वनभूलपुरा में करंट का कहर: पिता को बचाने पहुंची 12 वर्षीय बेटी की भी मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता      हल्द्वानी। वनभूलपुरा क्षेत्र में सोमवार रात हुए दर्दनाक हादसे ने एक परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल दीं। एसी का आउटर ठीक करते समय करंट की चपेट में आए 44 वर्षीय पिता को बचाने पहुंची उनकी 12 वर्षीय बेटी भी बिजली की […]

Read More
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने किया एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, देहरादून में आयोजित एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता 20 अगस्त तक आयोजित की जाएगी।   मुख्यमंत्री ने देश-विदेश से […]

Read More