लेखा परीक्षा विभाग और कर्मचारी संगठन ने तीखी आपत्ति के बाद निदेशक ऑडिट के पद पर मनमोहन मैनाली की तैनाती निरस्त 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। उत्तराखंड में हाल ही में जारी तबादला सूची ने प्रशासन में गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सबसे बड़ा सवाल यह नियमों और कैडर व्यवस्था को लेकर उठ रहा है।

ज्ञात हो कि 17 जनवरी को जारी सूची में वित्त सेवा के अधिकारी मनमोहन मैनाली को निदेशक ऑडिट के पद पर तैनात किया गया था, जबकि यह पद केवल आईएएस कैडर के अधिकारियों के लिए आरक्षित है। इस तैनाती के बाद लेखा परीक्षा विभाग और कर्मचारी संगठन ने तीखी आपत्ति जताई।उत्तराखंड लेखा परीक्षा सेवा संघ के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि जूनियर वित्तसेवा अधिकारी को इस पद पर नियुक्त करना नियमों का उल्लंघन है और इससे विभागीय अनुशासन और वरिष्ठता व्यवस्था पर गंभीर प्रभाव पड़ेगा।

यह भी पढ़ें 👉  बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

 

कर्मचारियों और अधिकारियों की नाराजगी के चलते शासन को 36 घंटे के भीतर कदम पीछे खींचना पड़ा। कार्मिक विभाग ने संशोधन आदेश जारी कर मनमोहन मैनाली की तैनाती निरस्त कर दी और स्पष्ट किया कि निदेशक ऑडिट के पद पर शीघ्र ही IAS अधिकारी को नियुक्त किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

 

इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल उठाया है कि तबादला और नियुक्ति जैसी संवेदनशील प्रक्रियाओं में नियमों और कैडर व्यवस्था का पालन क्यों नहीं किया जाता और प्रशासनिक निर्णयों में इस तरह की चूक कैसे हो जाती है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Appointment of Manmohan Mainali to the post of Director of Audit cancelled Audit Department and Employee Union dehradun news Following strong objections from the Audit Department and employee union Strong objection from the union the appointment of Manmohan Mainali to the post of Director of Audit has been cancelled uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज देहरादून न्यूज निदेशक ऑडिट के पद पर मनमोहन मैनाली की तैनाती निरस्त लेखा परीक्षा विभाग और कर्मचारी संगठन संगठन की तीखी आपत्ति

More Stories

उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय लापता बालक सकुशल बरामद

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई थी। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन देर […]

Read More
उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर लापता 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई है। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन […]

Read More
उत्तराखण्ड

देहरादून में ट्रिपल मर्डर से सनसनी! लूट का विरोध करने पर बुजुर्ग दंपती और नौकरानी की पेचकस से हत्या 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां रायपुर थाना क्षेत्र की विष्णु लोक कॉलोनी में मंगलवार दोपहर लूट के विरोध पर घर में घुसे आरोपी ने 85 वर्षीय बुजुर्ग रमेश कपूर, उनकी 76 वर्षीय पत्नी रजनी कपूर और करीब 45 वर्षीय नौकरानी शीला पर पेचकस से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप […]

Read More